3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के टूटे तार के छू जाने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

सड़क पर टूटे पड़े 11केवी विद्युत लाइन के तार के छू जाने से मंगलवार सुबह कस्बे की कृषि उपज मंडी के पास ढाणी चौलाई निवासी सिद्धार्थ यादव (21) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों व परिजनों ने बायपास अलवर-कोटपूतली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 4 Apr 2023, 9:13 PM IST

Youth dies after touching electric wire in alwar

बानसूर (अलवर)। सड़क पर टूटे पड़े 11केवी विद्युत लाइन के तार के छू जाने से मंगलवार सुबह कस्बे की कृषि उपज मंडी के पास ढाणी चौलाई निवासी सिद्धार्थ यादव (21) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों व परिजनों ने बायपास अलवर-कोटपूतली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही विद्युत निगम के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर करीब 2 घंटे बाद परिजन शव उठाने व पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए, तब जाकर जाम खुला। जाम के दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लाइन लग गई और राहगीर परेशान हुए।

पुलिस के अनुसार ढाणी चौलाई निवासी सिद्धार्थ यादव अपने पिता के ई-रिक्शे को लेकर सुबह 6 बजे घर से खेत पर जा रहा था। तभी बायपास रोड निजी स्कूल मार्ग पर विद्युत निगम की उच्च क्षमता की लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसके छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। मार्ग से गुजरते राहगीरों ने युवक को सड़क पर पड़ा देख परिजनों को सूचना दी और युवक को अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : खड़ी बाइक को जीप ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

युवक की मौत से गुस्साए परिजन और कस्बे वासियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और विद्युत निगम के खिलाफ नारे लगाए। करीब 1 घंटे बाद पुलिस एवं विद्युत निगम के अभियंता मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की, लेकिन वे मुआवजा राशि देने, दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई, मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। करीब 2 घंटे बाद परिजनों को प्रशासन ने निगम की ओर से दुर्घटना सहायता राशि 5 लाख रुपए, चिरंजीवी योजना के तहत दुर्घटना बीमा के 10 लाख रुपए, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई एवं नियमानुसार मृतक की पत्नी को संविदा के तहत नौकरी का आश्वासन देने के बाद परिजन राजी हुए। इसके बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें : हादसे में घायल युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

एक साल पूर्व हुई थी शादी
सिद्धार्थ यादव की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के पिता राजेंद्र यादव ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतक अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।