5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..ताकि बारिश के दौरान जमा हुआ पानी बाद में काम आए, इसलिए बनाई गईं थीं 5 पोखर, लेकिन झेल नहीं पाईं जलभराव और फूट गईं

जानिए क्यों पोखर फूटी, कैसे हुईं लाखों रुपए धान की फसल नष्ट...
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 24, 2018

..ताकि बारिश के दौरान जमा हुआ पानी बाद में काम आए, इसलिए बनाई गईं थीं 5 पोखर, लेकिन झेल नहीं पाईं जलभराव और फूट गईं

..ताकि बारिश के दौरान जमा हुआ पानी बाद में काम आए, इसलिए बनाई गईं थीं 5 पोखर, लेकिन झेल नहीं पाईं जलभराव और फूट गईं

करौली.
डांग क्षेत्र की दौलतपुरा पंचायत के गांव चौरियाखाते में करीब तीन माह पहले जलसंग्रहण के लिए बनाई गई 5 पोखर पहली बारिश ही नहीं झेल पाई। जलभराव के बाद पोखरों के फूटने से किसानों की लाखों रुपए की धान की फसल नष्ट हो गई।

लाखों रुपए के हुए नुकसान के बाद अब किसानों के पास आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं बचा है। वहीं रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

३०० बीघा भूमि पर खेती
ग्रामीणों ने बताया कि चौरियाखाते में इन 5 पोखरों के नीचे 300 बीघा से अधिक जमीन है, जिसमें धान की खेती होती है। एक बीघा भूमि पर धान उगाने में करीब पन्द्रह हजार से अठारह हजार रुपए का खर्चा आता है। धान की फसल नष्ट होने से किसानों को करीब पचास लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस साल अब धान की खेती नहीं हो सकेगी।

तीन दिन पहले भरी थी
क्षेत्र में करीब तीन दिन पहले हुई बारिश में पोखरों में पानी आया था। जिसके बाद किसानों को अच्छी खेती की उम्मीद जगी थी, लेकिन पोखर फूटने के बाद खेती को तो नुकसान हुआ ही वहीं पोखर के पानी का उपयोग भी नहीं हो सका। मुख्यमंत्री जलस्वावलम्बन अभियान के तहत इन पोखरों का निर्माण कराया गया था।

घटिया निर्माण का आरोप
ग्रामीणों ने दौलतपुरा सरपंच रामलखन मीना पर पोखर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि पोखरों का निर्माण कार्य नरेगा के तहत जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों से कराया गया था। मजदूरों को नहीं लगाने से गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण नहीं हो सका।घटिया निर्माण के चलते पोखर फूट गई, जिसका खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ा है। पूर्व सरपंच गणपत डांगी, रमेश मीना, हरीमोहन मीना, प्रकाश मीना, होरी लाल मीना, रामस्वरूप मीना चौरियाखाते आदि ने पोखर निर्माण की फिर से जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री जलस्वावलम्बन अभियान के तहत इन पोखरों का निर्माण कराया गया था।