scriptकरौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान जारी, यहां कांग्रेस-भाजपा में है सीधी टक्कर | Preparations for the festival of democracy will be complete, in a shor | Patrika News

करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान जारी, यहां कांग्रेस-भाजपा में है सीधी टक्कर

locationकरौलीPublished: May 06, 2019 07:35:31 am

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com

Karuli-Dholpur Lok Sabha Election 2019 Live Update

लोकतंत्र के उत्सव की तैयारियां पूरी, कुछ देर में शुरू होगा मतदान

करौली. करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। संसदीय क्षेत्र के 18 लाख 10 हजार 574 मतदाता लोकतंत्र के पर्व में मतों की आहुति देंगे। इनमें 807207 मतदाता धौलपुर में हैं, जबकि 1003367 करौली जिले में शामिल हैं। मतदान के लिए संसदीय क्षेत्र में कुल 1987 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 1055 केन्द्र करौली तथा 932 केन्द्र धौलपुर में बनाए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद इस सीट पर यह तीसरा चुनाव हो रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने मतदान दल कर्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पहाडिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 6 बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केन्द्र पर लाइन में लगे होंगे उन सभी को मतदान कराया जाएगा।
कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर
यूं तो संसदीय क्षेत्र से कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के मनोज राजौरिया तथा कांग्रेस के संजय जाटव के बीच माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से रामकुमार बैरवा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से जीतराम बैरवा तथा प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी से विजय बाबू चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
यह की व्यवस्थाएं
चुनाव शांति एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए करौली जिले में लगभग 4 हजार सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। वहीं चुनाव व्यवस्थाओं के लिए 380 माइक्रो ऑब्र्जवर, 60 वेबकास्टिंग अधिकारी, 123 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 205 वीडियोग्राफर भी लगाए गए हैं।
आदर्श केन्द्रों पर मतदाताओं का होगा स्वागत
करौली. लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाने पहुंचने वाले मतदाताओं का जिले के आधा दर्जन मतदान केन्द्रों पर स्वागत-सत्कार किया जाएगा। जिले में 6 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां स्वागत द्वार बनाने के साथ रंगोली सजाई जाएगी।
साथ ही गुब्बारे आदि लगाकर केन्द्रों को सजाया जाएगा। कूलर-पंखों की व्यवस्था के साथ मतदान केन्द्र को आकर्षक बनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिले में 6 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस-दस मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के स्वागत एवं जागरूक करने के उद्देश्य से स्वागत द्वार बनाकर मतदाताओं का तिलक, माल्यार्पण, पुष्प वर्षा, बैण्ड वादन, स्वागत में शीतल पेय पदार्थ पिलाया जाएगा। केन्द्रों पर कारपेट बिछाने के साथ कुर्सी, नाश्ते और ज्यूस की व्यवस्था की गई है।
साथ ही मतदान केन्द्रों को रंगोली एवं गुब्बारे लगा कर आकर्षक बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी, सहायिका, स्काउट गाइड एवं स्वयंसेवक पारम्परिक वेश-भूषा में उपस्थित रहकर मतदाताओं का स्वागत कर उत्साह वर्धन करेंगे।

किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा मतदाता
बसेड़ी 18 7170
बाड़ी 216 194
धौलपुर 206 006
राजाखेड़ा 1978 37
टोडाभीम 258 474
हिण्डौन 2556 40
करौली 236 323
सपोटरा 252950
कहां कितने बूथे
विधानसभा बूथ
बसेड़ी 221
बाड़ी 254
धौलपुर 227
राजाखेड़ा 230
टोडाभीम 274
हिण्डौन 256
करौली 261
सपोटरा 264
जिले में चुनावी व्यवस्थाएं एक नजर में
380 माइक्रो ऑब्र्जवर
60 वेबकास्टिंग अधिकारी
123 सेक्टर मजिस्ट्रेट
205 वीडियोग्राफर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो