4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैकड़ों किसानों को बांटे गए ऋण माफी प्रमाण पत्र, 53 लाख रुपए के लिए लगे कई जगह शिविर

https://patrika.com/karauli-news/
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 28, 2018

माफी प्रमाण पत्र मंगलवार को वितरित कि

ऋण माफी प्रमाण पत्र मंगलवार को वितरित कि

जयपुर/करौली/सूरौठ.
सरकार ने राजस्थान में 50 हजार रु. से भी ज्यादा तक के ऋण माफी की घोषणा थी, जिसका किसानों को लगातार प्रमाण-पत्र वितरित कर लाभ दिया जा रहा है।

घोषणा के मुताबिक, ऐसे किसानों का भी कर्जा माफ किया गया है जो लघु एवं सीमांत नहीं हैं और जिनकी भूमि 2 हेक्टेयर से ज्यादा है। सरकार द्वारा करौली में विभिन्न अटल सेवा केन्द्रों पर किसानों की कर्ज माफी जारी है। इस बार सोमला ग्राम पंचायत पर ऋण माफी शिविर में 45 लाख के ऋण माफी प्रमाण-पत्र बांटे गए।

इसमें 126 किसानों को फायदा हुआ। इस मौके पर शिविर प्रभारी तेजराम बेनीवाल, समाज सेवी दलवीर सिंह चौधरी, समिति के अध्यक्ष फूलसिंह माली, नितिन बेनीवाल, गजेन्द्र सिंह, उदय सैनी आदि ने किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

५३ लाख रुपए का ऋण माफ :
कंजौली (हिण्डौनसिटी) राज्य सरकार की ऋण माफी योजना के तहत भोपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति क्षेत्र के १७३ किसानों का कर्ज माफ किया गया। इसके तहत मंगलवार को समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष बृजकिशोर जांगिड़ व व्यवस्थापक रमेश चंद ने बताया कि क्षेत्र के १७३ किसानों को ५३ लाख रुपए का ऋण माफी होने पर किसानों को प्रमाण-पत्र सांैपे गए। इस दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

जब सबसे बड़ी घोषणा हुई :
सरकार ने जून माह में बांसवाड़ा से अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी घोषणा किसान कर्जमाफी की शुरुआत की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में एक लाख 9 हजार किसानों के कुल 250 करोड़ रुपए के कर्जमाफ किए गए थे। अब तक प्रदेशभर में करोडों रुपए का फायदा किसानों को पहुंचा है।

कार्यकारिणी की घोषणा की गई
हिण्डौनसिटी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हिण्डौन देहात की ७१ सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। ब्लॉक देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस जिला प्रभारी अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू की अनुमति से कार्यकारिणी की घोषणा की है। सोलंकी ने बताया कि कार्यकारिणी में जितेन्द्र शर्मा संगठन महासचिव, डॉ. पीडी सिंहल, श्रीभान गुर्जर, पूर्व सरपंच सुगरसिंह जाटव, घण्डीराम मीना, शिवसिंह सोलंकी, बत्तूलाल मीना, राजेश लहकोडिया, रेखसिंह गुर्जर, अमरसिंह मीना, मदनलाल मीना,

ब्रह्मनन्द शर्मा, डॉ. खलील खान, देवीसिंह चौधरी को उपाध्यक्ष, विशम्भरदयाल जाट को उपाध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारी, पून्यप्रकाश उर्फ नीतू जमींदार को उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी, राघवेन्द्र जैमिनी एडवोकेट को उपाध्यक्ष व प्रभारी विधि बनाया गया है। रमेशचन्द जाटव, कल्याणसिंह चौबदार, जगदीश प्रसाद डागुर, दलवीरसिंह चौधरी, महेश तोमर, रामकुमार पंवार, डॉ. हिम्मतसिंह, बाबू खान, सुरेन्द्रकुमार योगी, ओमसिंह फौजी, हिम्मतसिंह गुर्जर, प्रकाशचन्द मीना, मानसिंह मावड़ा, भगवानसिंह बेनीवाल, कुंवरसिंह मीना, हरवीरसिंह चौधरी, मोतीलाल जाटव, कलुवा उर्फ विनोद डागुर, भीमसिंह सैनी, बृजेश भारद्वाज को महासचिव बनाया है।

इसी क्रम में कल्ला खान, श्यामसिंह रावत, रतीराम जाटव, सुमरणसिंह गुर्जर, भरोसी जाटव, कप्तानसिंह बांसरे, प्रकाशचन्द जांगिड़, वीरेन्द्र सोडवाल, अजीज खान, बल्ला गुर्जर, रतनसिंह जाटव, राजेशकुमार शर्मा, समयसिंह गुर्जर, मुंशीलाल फौजी, वेदराम जाटव, दामोदर भगौड़, हीरासिंह गुर्जर, चरणसिंह सैनी, जगन्नाथ डागुर, कुलदीप सिंह सोडवाल, चन्द्रकेश डागुर, पूरणसिंह डागुर को सचिव नियुक्त किया है। इसी प्रकार राधेश्याम नसवारिया, जगदीशप्रसाद जाटव, हरज्ञानसिंह पोहिया, रूगदास जाटव, भगवानसिंह जाटव, साहब सिंह डागुर, गोविन्दसहाय जांगिड़, रामसिंह जाटव, महेशचन्द जाटव, धीरसिंह मीना, रामदास जाटव, जवानसिंह मीना, तेजसिंह मीना, सत्यप्रकाश शर्मा, जगदीश प्रजापत, रामनिवास डागुर, धारासिंह डागुर, विष्णु जांगिड़, तेजराम मीना को सहसचिव, रघुवीरप्रसाद शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रमोद तिवाड़ी तथा रामहरि गुर्जर को प्रवक्ता बनाया है।