6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई बार शिक्षा विभाग से स्कूल में अध्यापक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया; नतीजा— फेल हो गए विद्यार्थी

स्कूल में मात्र एक अध्यापक होने से बच्चों की ठीक से पढ़ाई नही हो पाई। अब ग्रामीणों में रोष है
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jun 13, 2018

10th rbse result 2018

10th rbse result 2018

नानपुर/करणपुर.
यहां टोडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के दसवी बोर्ड परीक्षा में फेल होने से ग्रामीणों में रोष है।

विद्यालय में अध्ययनरत पांच बालिका व दो बालक फेल हो गए। गांव के पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीगणेश मीणा ने बताया कि स्कूल में मात्र एक अध्यापक होने से बच्चों की ठीक से पढ़ाई नही हो पाई। जिससे सभी फेल हो गए। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण विद्यार्थी फेल हुए हैं। कई बार शिक्षा विभाग से स्कूल में पर्याप्त अध्यापक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके लिए शिक्षा सत्र शुरू होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अतिक्रमण हटवाएं
रेवई (हिण्डौनसिटी). लहचौडा गांव में चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को वार्ड पंच पूरनसिंह ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। वार्ड पंच ने बताया कि लहचौड़ा गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने चरागाह भूमि में अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिए हैं।

विवेकानंद के शानदार परिणाम पर किया सम्मान
गंगापुरसिटी स्थित विवेकानंद संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। संस्था निदेशक अजय सिन्हा ने बताया कि छात्र अनध सिन्हा ने १०वीं में ९१.८३प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम गौरान्वित किया है। अधिकतम ३२ विद्यार्थियों ने ८० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये संस्थान का परिणाम ९९.२८प्रतिशत रहा। निदेशक कहा कि यह परिणाम संस्थान की टीम और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।

संस्थान की बेस्ट टीम की ओर से तैयारी कराई जाती है कमजोर बच्चों पर संस्थान के द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है। इस मौके पर स्कूल में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया।

केडीआरएस का रहा दबदबा
गंगापुरसिटी। यहां ताजपुर रोड़ स्थित के.डी.आर.एस. पब्लिक सी. सैकेण्डरी स्कूल का कक्षा दसवीं का परिणाम अच्छा रहा। स्कूल प्रबंधक लक्ष्मीकांत गुप्ता ने बताया कि स्कूल की छात्रा खुशबु सैनी ९१.०० प्रतिशत बंदरपुरा, विकास मीना ८९.०० प्रतिशत खिरखिरा, दुर्गा सिंह ८८.३३ प्रतिशत महुखुर्द, कौशल मीना ८७.०० टोकसी, पायल मीना ८६.०० सेवा, विमल कुमार मीना ८५.०० बरगमा, मनीषा मीना ८४.१७ प्रतिशत बालौती, विपेन्द्र कुमार मीना ८४.१७ भरतून, अभिषेक मीना ८३.०० प्रतिशत निशाना, नीरज कुमार मीना ८१.०० प्रतिशत शेखपुरा अंक प्राप्त किये। प्रवक्ता ने बताया कि विद्यालय निदेशक इंजि. हंसराज मीना ने बालकों को समय-समय पर प्रोत्साहित कर पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा की। स्कूल संस्थापक रामसिंह मीना बालौती ने स्कूल प्रबंधन, अध्यापक ों एवं बालक ों की कड़ी मेहनत पर प्रशंसा व्यक्त की।