5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

501 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यहां बैण्डबाजे के साथ मंगलगीत गाती हुई निकलीं, प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति 16 जनू को होगी

संत गौमतीदास प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में झलकी आस्था, नवनिर्मित मंदिर में हुई स्थापना; देखिए कैसे गूंजे भजन...
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jun 12, 2018

Rajasthan News - Latest Hindi News & Updates of Rajasthan

Rajasthan News - Latest Hindi News & Updates of Rajasthan

करौली/मासलपुर.
ऐतिहासिक तिमनगढ़ किले के समीप सागर सरोवर के किनारे नव निर्मित मंदिर में मंगलवार को संत गौमतीदास महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पं.लक्ष्मीनारायण शास्त्री ने विधि-विधान से कलश व गणेश पूजन पूजन किया।

इससे पूर्व बैण्डबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सागर सरोवर से शुरू होकर नव निर्मित मंदिर तक पहुंची। कलश यात्रा में ५०१ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी।इस दौरान भोजपुर, फरकपुर, कंचनपुर तलहटी व आलमपुर समेत आसपास के गांवों के संत गौमतीदास के शिष्यों ने भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति एवं भण्डारे का आयोजन १६ जून को होगा।

निकली कलश यात्रा
भावली गांव में मंगलवार को सिद्ध बाबा के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा लिए कलश यात्रा निकाली गई।

इससे पूर्व बैण्डबाजे से निकली यात्रा में जयकारे गूंज उठे। कलश यात्रा सिद्ध बाबा के मंदिर से शुरू होकर मंदिर तक पहुंची। कथा वाचन पं.बालकदास बाबा बनवारी शास्त्री करंेगे। भावली,बड़ापुरा, दिमनपुरा ,छैंडकापुरा अर्जुनपुरा व सुक्कापुरा के ग्रामीणों की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन विशाल भण्डारे के साथ २७ जून को होगा।

पंगत में पाई प्रसादी
टोडाभीम .उपखंड क्षेत्र के पाडला में स्थित 133 केवी सब स्टेशन के पास स्थित भैरू बाबा के मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। जिसमें सुबह से ही महिला व पुरुषों की बाबा के दरबार में पंगत प्रसादी लिए तांता लगा रहा। इसी बीच जनप्रतिनिधियों के आने का सिलसिला भी जारी रहा। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी शरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय है। इसमें श्रद्धालुओं की आस्था झलकती है।
सूरौठ. क्षेत्र की ईटखेडा पंचायत के खिरवास गांव में अमरदास आश्रम पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को भंडारे के साथ समापण हो गया। आसपास के गांवों के लोगों ने भंडारे में पहुंच कर प्रसादी ग्रहण की। कथा के अंतिम दिन कथावाचक कमल किशोर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से भक्ति भाव बढता है।

शास्त्र के अनुकूल करें साधना
करौली. संत रामपाल महाराज का सत्संग गत दिनों नादौती में प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्पन्न हुआ। जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। सत्संग में संत ने बताया कि इंसान शास्त्र विरुद्ध साधना करके परमात्मा से मिलने वाले लाभ वंचित होकर बुराई के रास्ते को अपना लेता है। इसलिए शास्त्र के अनुकूल ही भक्ति करनी चाहिए। सत्संग के दौरान सभी को नशा, दहेज प्रथा, जातिवाद, भू्रण हत्या, भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों को जड से खत्म करने की शपथ लेनी चाहिए।

भण्डारे में पाई प्रसादी
नादौती. उपखण्ड के तेसगांव में सोमवार को भागवत कथा के समापन आयोजित भण्डारे में कैमरी बारह गावों सहित हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर आयेाजित धार्मिक समारोह में विधायक घनश्याम महर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शीशराम खटाना, पूर्व आयकर आयुक्त टी.आर. मीना, टोडाभीम पंचायत समिति सदस्य कल्पना मीना आदि अतिथियों ने भाग लिया। विधायक महर व अन्य ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

रामकथा १५ से
गढ़मोरा. कस्बे के बस स्टैण्ड पर महादेवजी मंदिर पर राम कथा महोत्सव को लेकर जयसिंह राजपूत की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें देवनारायण मंदिर पर 15 जून से श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय किया गया।आचार्य रामशुकुल वृंदावन के द्वारा पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी।23 जून को गंगा पूजन तथा कथा की पूर्णाहुति होगी।