5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलादेवी धाम से गंगापुरसिटी तक 24Cr में बनी सड़क को कांग्रेस MLA ने बताया घटिया, ठेकेदार और कर्मचारियों को लताड़ लगाई

मीना बोले- नाजिर का मंदिर से खोहरी तक सड़क का निर्माण फिर से क्वालिटी के साथ कराया जाए...
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jun 13, 2018

latest hindi news rajasthan

latest hindi news rajasthan


करौली.
आस्थाधाम कैलादेवी-गंगापुर सिटी मोड़ तक २४ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सड़क का सपोटरा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीना ने मंगलवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान घटिया सामग्री के उपयोग को देख वे बिफर पड़े। उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों से निर्माण कार्य में सीमेंट तथा अन्य सामग्री घटिया स्तर के लेने पर लताड़ लगाई। मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नहीं मिले। इस पर मीना ने विभाग के अधीक्षण अभियंता से मोबाइल पर बात की तथा क्वालिटी में तत्काल सुधार करने को कहा।

घटिया निर्माण पर बिफरे विधायक
मीना ने कहा कि नाजिर का मंदिर से खोहरी तक सड़क का निर्माण फिर से क्वालिटी के साथ कराया जाए। ऐसा नहीं करने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि २४ करोड़ रुपए की लागत से आस्थाधाम की सड़क काफी सालों के बाद स्वीकृत हुई थी।

इधर, सियासत पर भारी सरकारी सेवा, मनोनीत पार्षद ने किया सफाइकर्मी के लिए आवेदन
देश के युवाओं का सरकारी सेवाओं में मोह तो अक्सर नजर आता है। इनकी बानगी पदों की तुलना में कई गुना आवेदनों में साफ नजर आती है, लेकिन राजनीति का चस्का लगने के बाद सरकारी सेवा में आने की लालसा की नजीर बेहद कम हैं। ऐसा मामला नगरपरिषद में हो रही सफाईकर्मियों की भर्ती में देखने को मिली है। यहां एक मनोनीत पार्षद ने सफाईकर्मी पद के लिए आवेदन किया है।

राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश के निकायों में सफाईकर्मियों के करीब २१ हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें से करौली के लिए २७ पद आवंटित किए हैं। इन पदों पर अंतिम तिथि १५ मई तक कुल ६७० आवेदन जमा हुए हैं। सामान्य वर्ग में शहर के मनोनीत पार्षद अनूप शर्मा ने आवेदन किया है। अनूप वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर नगरपरिषद में सफाईकर्मियों की होने वाली भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने व अन्य समाजों के सफाईकर्मियों के अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग की है।

अन्य डिग्रीधारी भी लाइन में
सरकारी नौकरी पाने की चाह में कई डिग्रीधारी भी लाइन में हैं। नगरपरिषद प्रशासन के अनुसार सफाईकर्मी की नौकरी पाने की होड़ में एमए, आईटीआई डिप्लोमा एवं बीएससी कर चुके युवा भी शामिल हैं। आवेदनों में तय योग्यता से अधिक के फार्म नगरपरिषद प्रशासन को मिले हैं।

सफाईकर्मियों की होने वाली भर्ती के लिए कुल ६७० आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें एक आवेदन मनोनीत पार्षद ने किया है। फिलहाल फार्मों की जांच का काम चल रहा है।
— विजय प्रताप सिंह, आयुक्त नगरपरिषद करौली

आवेदनों की स्थिति
कुल पद २७
फार्म भरे ६७०
सामान्य २५
ओबीसी १४८
एससी ४३१
एसटी ६६