
rajasthan news in hindi
गुढ़ाचन्द्रजी.
तैसगांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता के परिजन शव को लेकर नादौती थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।मृतक टोडाभीम तहसील के जैसनी निवासी चाथीराम जाटव की पुत्री मीना (२७) है। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी एसआई हरभानसिंह ने बताया कि मृतका के भाई जैसनी निवासी रमेश पुत्र चौथीराम जाटव ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी ***** मीना का विवाह २००९ में तैसगांव निवासी गब्बर सिंह पुत्र स्वरूप जाटव के साथ हुआ था।
शादी के कुछ समय बाद ही गब्बरसिंह शराब पीकर ***** से मारपीट करता था। ससुर स्वरूप, जेठ राजू, जेठानी हल्की पत्नी राजूलाल, देवर बन्टी व धर्मवीर, श्यामलाल सहित अन्य परिजन भी दहेज की मांग कर मारपीट करते थे। दहेज की मांग को लेकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। २२ जून की शाम को उसकी ***** ने मोबाइल पर मारपीट करने की जानकारी दी थी। २३ जून को ***** की मौत की सूचना मिली।
भजनों पर किया नृत्य
निसूरा. भोपुर गांव के घटवासन देवी मंदिर पर संत मोहनदास के सानिध्य में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक दिलीप शास्त्री ने रविवार को रूकमणी विवाह व सुदामा चरित्र की कथा का भजनों के साथ वर्णन किया।
भागवत कथा एवं भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंच रहे हैं। इस दौरान भजन बरसाने में डोल, मुख से राधे-राधे बोल..., कान्हा म्हारो जाए बसो मथुरा में..., नैयनन में श्याम समायगो..., पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इधर भागवत कथा के दौरान भागवताचार्य ने बताया कि भक्त का हृदय सागर की तरह विशाल होता है। प्रभु भक्ति में भक्त अपने को भी भूल जाता है। मनुष्य को आत्म शांति के लिए एवं मन के विकारों को धोने के लिए भगवान का भजन-चिंतन जरुर करना चाहिए। भजन के प्रभाव से मानव जीव में व्याप्त राग, द्वेस, अहंकार, क्रोध आदि नष्ट होकर भगवान की पावन भक्ति की प्राप्ति होती है। कथा के समापन पर सोमवार को भण्डारा होगा।
.......
Updated on:
24 Jun 2018 07:36 pm
Published on:
23 Jun 2018 10:55 pm
