4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेबा के घर देर रात फायरिंग, जलाने की नीयत से 4 बदमाशों ने घर पास रखे ईंधन में आग लगा भी लगाई, पुलिस कर रही घटना से इनकार

बालघाट थाने के सामने बैठी रही पीडि़त महिला...
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jun 23, 2018

टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि नयागांव में दो पक्षों में सरकारी जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। शनिवार को क्या मामला हुआ है।इसकी जानकारी की जाएगी।

टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि नयागांव में दो पक्षों में सरकारी जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। शनिवार को क्या मामला हुआ है।इसकी जानकारी की जाएगी।

करौली.
निसूरा क्षेत्र के नयागांव में रात्रि को एक बेबा के साथ उसके परिजनों ने मारपीट कर फायरिंग की। साथ ही घर जलाने की नीयत से घर के पास रखे ईंधन को आग लगा दी।

सूचना पर रात्रि को बालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने घटना से इनकार किया है। आगजनी की घटना का पटवारी सियाराम शर्मा ने मौका मुआयना किया है।

नयागांव निवासी पीडि़त बेबा समन्दर देवी ने बताया कि वह रात को अपने घर पर थी। इस दौरान उसके परिवार के ही चार जने आए और जमीन हड़पने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर दी और कट्टे से फायरिंग कर दी।इसके बाद आरोपियों ने घर के पास रखे ईंधन में आग लगा दी। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। घर में समन्दर देवी व उसकी बहू अजमत देवी थीं, जो दोनों ही विधवा हैं। समन्दर देवी ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को समन्दर देवी व उसकी बहू रविवार सुबह बालघाट थाने गईं।

सास-बहू दिनभर थाने पर बैठी रहीं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीडि़ता ने जिला कलटर से न्याय दिलाने की गुहार की है। पटवारी सियाराम ने बताया कि नयागांव में आग लगने की सूचना पर मौका मुआयना किया। मौके पर ईंधन जला हुआ मिला है। इधर बालघाट थानाधिकारी हेमेन्द्र सिंह ने कहा कि नयागांव में कोई घटना नहीं हुई है। इसके बाद उनका फोट कट गया। बाद में फोन से सम्पर्क नहीं हुआ। टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि नयागांव में दो पक्षों में सरकारी जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। शनिवार को क्या मामला हुआ है।इसकी जानकारी की जाएगी।

टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि नयागांव में दो पक्षों में सरकारी जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। शनिवार को क्या मामला हुआ है।इसकी जानकारी की जाएगी।