5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस साल में तीन गुना बढ़ गई सम्पत्ति,चल अचल संपत्ति का लेखा-जोखा

rajasthanpatrikahindi.com
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Nov 17, 2018

Sampotra assembly constituency MLA Ramesh Meena's wealth has increased threefold in fifteen years.

दस साल में तीन गुना बढ़ गई सम्पत्ति,चल अचल संपत्ति का लेखा-जोखा


करौली. सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश मीना की सम्पति पन्द्रह साल में तीन गुना बढ़ गई है। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास अब 2 करोड़ ९२लाख रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। इसमें गत दस साल में लगभग तीन गुना का इजाफा हुआ है। २००८ से २०१८ तक की सम्पति का विवरण यह है।
कैलादेवी में लोकसेवक पर हमला करने का भारतीय दण्ड संहिता की धारा ३५३, ३३२ में दर्ज एक मामला। मामले में पुनरीक्षण याचिका उच्च न्यायालय में प्राथमिकी निरस्त कराने के लिए पेश की हुई है।
ब्यौरा २००८ २०१३ २०१८
चल संपत्ति ३८०००० २०९४२९९ ५९३३१८
अचल संपत्ति ६९२५००० १३५९५४४९ २.५२ करोड़
आभूषण १२०००० ९०००० ९० हजार
वाहन २५००००० करीब २७ लाख ३३ लाख
आपराधिक केस -- ०१
वोटिंग मशीन की
बताई प्रक्रिया
मासलपुर. स्थानीय राजकीय बालिका उच्च मध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कया गया। प्रभारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने मतदाताओं को मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। इस दौरान बूथ संख्या २२४ व २२५ के मतदाताओं को वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी दी।मशीन की प्रमाणिकता की पुष्टि की गई। विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं ने भी वीवीपेट मशीन से वोटिंग करने अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान बीएलओ दिनेश सिंह खटाना, ग्राम पंचायत लिपिक रामबली शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता सरोज गुप्ता, आंगनबाडी सहायिका कमलेश आदि मौजूद रही।
रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
सपोटरा. चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने रैली निकाली।
उपखण्ड कार्यालय से पंचायत समिति कार्यालय तक रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया। रैली को उपखण्ड अधिकारी तारामती वैष्णव हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विकास अधिकारी ऋषिराज मीना व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना
मौजूद रहे।
छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली
गोठरा. सपोटरा उपखण्ड मुख्यालय के गज्जूपुरा गांव स्थित राउमावि के छात्रों ने मतदाता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि रैली विभिन्न मार्गों से निकली। इसमें विद्यार्थी जागरूता सम्बन्धी नारे लगाते चल रहे थे।