5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास और योजनाओं के दम पर फिर आएंगे सत्ता में,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया से साक्षात्कार

rajasthan patrika hindi news.com
4 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Oct 22, 2018

Special talks with BJP District President

विकास और योजनाओं के दम पर फिर आएंगे सत्ता में,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया से साक्षात्कार


सुरेन्द्र चतुर्वेदी
चुनावी चौसर बिछ चुकी है। टिकट की आपाधापी मची है। सभी ओर चुनावी चर्चाएं पूरे परवान पर हैं। इस माहौल के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष से की गई विशेष बातचीत।

प्रश्न- पिछले चुनाव में जिले मेें भाजपा की स्थिति काफी कमजोर रही। चार में से मात्र एक सीट जीत पाए। लोकसभा चुनाव में भी तीन सीटों पर पीछे रहे। इस स्थिति में आप इस बार सुधार की उम्मीद कैसे मानते हैं।
उत्तर- वसुंधरा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से बिना भेदभाव के सभी इलाकों में भरपूर विकास कराया है। अच्छी योजनाएं संचालित की हैंं। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन को उस समय नहीं देखा था। अब उसको भी लोगों ने जान लिया है। केन्द्र व प्रदेश के बेहतर शासन की बदौलत हम जिले में चारों सीटों पर जीतेंगे।

प्रश्न- आप अपने को कांग्रेस से बेहतर किस मायने में मानते हैं।
हमारी पार्टी अनुशासित-संस्कारवान और नीति-सिद्धांतों पर अमल करने वाली पार्टी है। अन्य दलों में ऐसा नहीं है। पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदीजी ने भारत का विश्व के गौरव बढ़ाया है। सभी लोग उन जैसे नेता पर गर्व करते हैं। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दिया। भाजपा को लोग इसलिए ही चाहते हैं कि इस पार्टी में ईमानदार, देश के प्रति समर्पित और भारतीय संस्कारों वाले नेता हैं। पार्टी का काम करने का तरीका पारदर्शी और सिद्धांतों वाला है। हम कांग्रेस से हर मायने में बेहतर हैं। हमारे शासन के कामों को देखकर भी इसकी तुलना की जा सकती है।

प्रश्न. आप किन मुद्दों को लेकर मैदान में जाएंगे। अपने विकास के कामों को गिनाएंगे या कांग्रेस की कमियों पर अधिक फोकस करेंगे।
उत्तर- हम हमारी सरकार की भामाशाह, गरीबों को आवास, स्वच्छता मिशन, जल स्वावलम्बन जैसी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इन योजनाओं से देश-प्रदेश में लाखों लोग लाभांवित हुए। गौरव पथों के गांव-गांव में निर्माण से विकास प्रदर्शित हुआ है। किसानों की कर्जा माफी की गई। बिजली के बिल माफ करने का ऐतिहासिक काम भी भाजपा शासन में हुआ है। हम चुनाव में हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कराए कामों को गिनाएंगे। कांग्रेस-भाजपा के शासन की जनता खुद तुलना कर लेगी।

प्रश्न- जिले में विकास के क्या काम हुए।
उत्तर-गांवों में सडक़ों का जाल बिछाया गया। शहर हो या गांव गौरव पथ के निर्माण से आवागमन सुलभ हुआ है। कुंडगांव से सपोटरा की सडक़ बनी है। करौली-कैलादेवी की सडक़ का काम चल रहा है। हर पंचायत में सैकण्डरी स्कूल खोले गए हैं। जल स्तर सुधार के लिए जल स्वावलम्बन में जलाश्यों को गहरा किया गया। सपोटरा के कालीसिल बांध की नहरों को सुदृढ़ीकरण हुआ है। करौली में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का सौन्द्रयीकरण कराया गया है। मण्डरायल -करणपुर की दर्रे की पुलिया पर काम हुआ है। इतने काम हुए हैं कि गिनाने में लम्बा वक्त लग जाएगा।

जिले के लिए विशेष उपलब्धि
मण्डरायल में चंबल पुल का काम शुरू होने वाला है। टेण्डर प्रक्रिया चल रही है। इससे विकास की नई राह खुलेगी। पूर्वी राजस्थान के १४ जिलों को पानी से सरसब्ज बनाने के लिए ४० हजार करोड़ की ईस्टान कैनाल योजना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर की सभा में इसकी स्वीकृति के संकेत भी दिए हैं। करौली में हाइवे का निर्माण, मण्डरायल को पंचायत समिति का दर्जा सहित स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उल्लेखनीय काम कराए गए हैं।

जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने में आपकी सरकार
विफल रही है।
अपराध तो कांग्रेस शासन में अधिक होते रहे हैं। जहां तक जानकारी है कि अपराध भाजपा शासन में कम हुए हैं। हमने अपराध रोकने की दिशा में प्रभावी उपाय किए हैं। करौली-हिण्डौन शहर में कैमरे लगाए गएहैं। नए थाने और चौकी खोले हैं। नफरी बढ़ाई है और पुलिस संसाधनों में इजाफा किया गया है।

प्रश्न-करौली में रेल परियोजना को रोके जाने को लेकर प्रदेश सरकार व सांसद पर आरोप लग रहे हैं। चुनाव में ये मुद्दा भी प्रभावी होगा।
उत्तर- ऐसा कुछ नहीं है। विरोधी पार्टी के कुछ लोग इस मुद्दे को चुनाव के कारण तूल दे रहे हैं। आमजन की ऐसी सोच नहीं है। इस योजना को न किसी ने रोका है न रोकने की मंशा है। इस परियोजना के प्रति गंभीर है। मुख्यमंत्री व सांसद ने नेरोगेज लाइन को यथावत रखने की बात जरूर की, जिसका करौली-गंगापुरसिटी लाइन से कोई लेना-देना नहीं है। करौली के लिए ब्रॉडगेज लाइन का उन्होंने विरोध नहीं किया न कोई ऐसा पत्र लिखा। इस काम के लिए प्रक्रिया चल रही है।
प्रश्न- प्रत्याशी चयन के लिए जिला संगठन की ओर से क्या कोई अभिशंसा या सुझाव प्रदेश संगठन को दिए हैं।
उत्तर- हमारी कोशिश जिताऊ और संगठन के प्रति निष्ठावान, समझदार को टिकट देने की है। इसी आधार पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा करके हमने पैनल बनाकर प्रदेश संगठन को भेजा है।
प्रश्न- हिण्डौन में मौजूदा विधायक को क्या कमजोर नहीं मानते। उनके टिकट कटने की चर्चाओं में कितना दम है।
नहीं विधायक राजकुमारी कमजोर नहीं है। उनका क्षेत्र वासियों से सतत सम्पर्क रहा है। उन्होंने इलाके में काफी विकास काम कराए हैं। उनके टिकट कटने की चर्चाओं की जानकारी नहीं है।

प्रश्न- क्या हिण्डौन से सांसद की पत्नी टिकट की लाइन में हैं।
नहीं ये केवल अफवाह है। सांसद ने उनसे ऐसी इच्छा नहीं जताई।
आपके निर्वाचन के समय से ही एक खेमा संगठन से दूरी बनाए हुए हैं। अभी भी इस खेमे की नाराजगी दिख रही है। रुठे हुए को मनाने का कब और क्या जतन करेंगे।
हमारी पार्टी में कोई नाराजी नहीं है। आपका इशारा राजपरिवार की ओर है, तो स्पष्ट कर दूं वो पूरी तरह से पार्टी के साथ हैं। हालांकि किन्ही मजबूरियों के चलते इस परिवार की पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी कम रहती है। जो नाराजी है उसे दूर करेंगे। वैसे पार्टी में सब एक हैं। टिकट मांगने का सबको अधिकार है। अनेक लोग टिकट मांग रहे हैं। जिसको भी टिकट मिलेगा सब एक जुटता से पार्टी के लिएकाम करेंगे।
कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे जबकि आप खुद टिकट की लाइन में है।
ऐसी कोई सख्त नीति नहीं बनी है। अगर मजबूत उम्मीदवार है तो उसको चुनाव लड़ाया जा सकता है। पार्टी चाहेगी तो जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भी चुनाव लड़ा जा सकता है।
करौली की जातिवादी राजनीति में आप कैसे विजय पाओगे।
उत्तर- यह सही है कि जातिवादी राजनीति करौली में चुनाव को प्रभावित करती रही है। लेकिन भाजपा के साथ सभी जाति-धर्मो का समर्थन है। हमारी सरकार के विकास के काम हैं। मोदी जैसे नेता का सानिध्य है। इसलिए हम विजयी होंगे।

आरोप कर दें साबित तो ले लूं सन्यास
प्रश्न- आप पर भ्रष्टाचार के आरोप आपकी पार्टी के लोग लगा रहे हैं। काफी सोशियल मीडिया में चर्चाएं रही हैं।
आरोप तो किसी पर भी लगाए जा सकते हैं। मुझ पर आरोप लगाकर राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के नेताओं तक को शिकवे-शिकायत की गई हैं। ४० वर्ष के राजनीतिक जीवन में कभी एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं किया। सभी आरोप निराधार, मनगढ़ंत हैं। भ्रष्टाचार को लेकर कोई एक भी आरोप साबित कर दे तो मैं राजनीति से संयास ले लूंगा।