5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांद में निहारी सजना की सूरत, करवा चौथ पर चौथ माता मंदिरों में रही भीड़

www.patrika.com
2 min read
Google source verification
clebarte karva chouth at sriganganagar

चांद में निहारी सजना की सूरत, करवा चौथ पर चौथ माता मंदिरों में रही भीड़

करौली. जिले में शनिवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर में चौथ माता के मंदिरों में महिलाओं की खूब भीड़ रही। महिलाओं ने व्रत किया।

महिलाओं के साथ अनेक पुरुषों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। इस मौके पर महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर चौथ माता की आरती की और कहानी सुनी।

करौली में गोमती कॉलोनी स्थित गोमतीदास आश्रम में महिलाओं ने चौथ माता की पूजा-अर्चना की। रात को चांद को अघ्र्य देकर व्रत खोला।

इस मौके पर विवाहितों ने करवों की जलधार से अगवानी कर जुग-जुग जिए मेरा भरतार की मन्नत मांगी। मंदिर में पूजा के लिए भारी भीड़ रही। महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र की कामना की। इससे पहले दिनभर व्रत रखा। बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया।
सुहाग की मांगी लम्बी उम्र
बालघाट. उपखंड के गांव मोरड़ा मे अंजली वाला हनुमान मंदिर पर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर चौथ माता की पूजा कर पति की लम्बी उम्र की कामना की।

दिनभर उपवास रहीं और रात को चांद को अध्र्य देकर उपवास खोला। बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। चौथ माता की कहानी सुनी। महिलाएं सजधज का माता की पूजा-अर्चना के लिए पहुंची।

मण्डरायल. करवा चौथ पर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। रात को चांद को अघ्र्य देकर पूजा की। पति की लम्बी उम्र की कामना की। रात को महिलाएं चांद का इंतजार करती रही। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से कहानी सुनी और आशीर्वाद लिया।

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे में चौथ माता मंदिर पर करवा चौथ पर पूजा अर्चना के लिए काफी भीड़ रही। छतों पर इंतजार में खड़ी विवाहितों ने करवों की जलधार से अगवानी कर जुग-जुग जिए मेरा भरतार की मन्नत मांगी। मंदिर में पूजा के लिए भारी भीड़ रही।

महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र की कामना की। रात को चांद देखकर व्रत खोला। इससे पहले दिनभर व्रत रखा। बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया।