28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन-रात तापमान में अंतर सेहत को कर रहा नासाज

मौसम में उतार-चढ़ाव का असर करौली. मानसून जाने के बाद धीरे-धीरे सर्दी का असर शुरू होने लगा है। लेकिन इस बार तापमान की स्थिति में अन्य वर्षों की तुलना में भारी अंतर चल रहा है। दोपहर को तेज धूप पड़ रही है वहीं रात को सर्दी का अहसास होता है। दिन और रात के तापमान में करीब 10 से 15 डिग्री का अंतर चल रहा है। फिलहाल सुबह और शाम को ही हल्की सर्दी महसूस हो रही है। दोपहर को वातावरण गर्म रहता है। तापमान की यह स्थिति फसल और आमजन को प्रभावित कर रही है। जानकार बताते है कि मानसून जाने के बाद हर साल तापमान में ध

2 min read
Google source verification
दिन-रात तापमान में अंतर सेहत को कर रहा नासाज

दिन-रात तापमान में अंतर सेहत को कर रहा नासाज

करौली. मानसून जाने के बाद धीरे-धीरे सर्दी का असर शुरू होने लगा है। लेकिन इस बार तापमान की स्थिति में अन्य वर्षों की तुलना में भारी अंतर चल रहा है। दोपहर को तेज धूप पड़ रही है वहीं रात को सर्दी का अहसास होता है। दिन और रात के तापमान में करीब 10 से 15 डिग्री का अंतर चल रहा है। फिलहाल सुबह और शाम को ही हल्की सर्दी महसूस हो रही है। दोपहर को वातावरण गर्म रहता है। तापमान की यह स्थिति फसल और आमजन को प्रभावित कर रही है। जानकार बताते है कि मानसून जाने के बाद हर साल तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती है, लेकिन तापमान में इतना अंतर पहली बार महसूस हो रहा है। सरसों की बुवाई प्रभावित, बढ़ रहे जुखाम-खांसी के रोगी दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। जो रबी फसल की बुवाई को प्रभावित कर रहा है। इस समय सरसों की बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन तेज धूप से भूमि में नमी नहीं है। किसान बुवाई के लिए पलाव करते हैं तो पानी कुछ ही देर में भूमि सोख लेती है। जिससे बुवाई के दौरान बीज खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। किसानों ने बताया कि मानसून जाने के बाद जलस्रोतों में पानी बहुत कम बचा है। जो पानी बचा है उसे दोपहर को पड़ रही तेज धूप सुखा रही है। जिससे भूमि को नमी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। खांसी-जुखाम के बढ़े रोगी तापमान में अंतर से दिन में गर्म और सुबह-शाम व रात को सर्द मौसम के चलते रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ब'चे सर्दी, खांसी, जुखाम व वायरल की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की भीड़ है। सर्द-गर्म के चलते म'छरजनित बीमारियों के रोगी अधिक सामने आ रहे हैं। इस समय डेंगू, मलेरिया आदि का असर भी बना हुआ है।