5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जीकल स्ट्राइक का दिखेगा असर

मुद्दा क्या है...में लोगों से चर्चा
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

सर्जीकल स्ट्राइक का दिखेगा असर

हिण्डौनसिटी. आम चुनाव में हावी रहने वाले मुद्दों को जानने के लिए गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के मुद्दा क्या है कार्यक्रम के तहत आमजन से चर्चा की। सीधी बातचीत में लोगों से पाकिस्तान के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक और रफाल विमान के सौदे का चुनाव पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को लेकर बात की।

पत्थर व्यवसायी योगेश आर्य ने सर्जीकल स्ट्राइक को भाजपा और प्रधानमंंत्री मोदी के लिए सकारात्मक बताया। आर्य ने कहा कि सर्जीकल स्ट्राइक को लोगों में देश की रक्षा के लिए बड़ा कदम माना है। इससे देश मेें और राष्ट्रवाद और देशीभक्ति का संचार हुआ है।

वहीं पट्रोल पम्प व्यवसायी प्रमोद बंसल ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, रफाल सौदा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ मुद्दा बनेंगे। नोटबंदी से सरकार ने आमजन को कतार में लगा दिया और जीएसटी से व्यापारी आहत हुए हैं। साथ ही रक्षा सौदे जैसे गंभीर मामलों में गड़बड़ी और फिर फाइलों को चोरी होना। मतदाता सब जानता है।

पूर्व पार्षद नरेश पाराशर ने सर्जीकल स्ट्राइक वायुसेना का काम था। इसमें सरकार द्वारा श्रेय लेने की बात कहा है। वैसे सत्ता की राह में सेना के शौर्य का श्रेय लेना उचित नहीं है। उन्होंने विकास के मुद्दों पर चुनाव होने की बात कही। इस दौरान रामजीलाल सिकरौदा, बबलू शर्मा, वेदप्रकाश, किशोरसिंह प्रेमसिंह सहित अनेक लोगों ने मुद्दों की चर्चा में भाग लिया।