5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालगृह से रात में निकली मंदबुद्धि बालिका,21 किलोमीटर दूर दूसरे जिले में पहुंंची

The girl coming out of the balgrah reached the other district, 21 km awayनाकाबंदी कर पुलिस ने गांव खेड़ला में बालिका को कर लिया तलाश
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

बालगृह से रात में निकली मंदबुद्धि बालिका,21 किलोमीटर दूर दूसरे जिले में पहुंंची

हिण्डौनसिटी. वर्धमाननगर स्थित अमर शशि बाल गृह में रह रही 12 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका शनिवार रात को अचानक निकल कर दौसा जिले के खेड़ला पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद नई मंडी थाना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई तो बालिका 21 किलोमीटर दूर गांव खेड़ला में मिल गई। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत महसूस की।

एएसआई रामस्वरूप सिंह जादौन ने बताया कि कुछ माह पहले लांगरा थाना पुलिस ने अनाथ मंदबुद्धि बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। जहां से उसे वर्धमान नगर स्थित अमर शशि बाल गृह में भर्ती कराया गया। बीती रात करीब दो बजे बालिका अचानक बाल गृह से निकल गई। और किसी वाहन में बैठ कर खेड़ला पहुंच गई।

बाल गृह की प्रभारी आभादेवी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद विभिन्न थाना पुलिस को सूचना देकर नाकाबंदी कराई गई। इस दौरान खेड़ला थाना पुलिस को वहां के बस स्टेण्ड के पास बालिका मिल गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस से वहां पहुंच कर बालिका को दस्तयाब किया और बाद में उसे बाल गृह में भर्ती करा दिया। उल्लेखनीय है कि यही बालिका करीब एक माह पहले भी बालगृह से भाग गई थी। जिसे कडी मशक्कत से पुलिस ने दस्तयाब किया था।