5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट डाल दूल्हा ले गया बारात, फेरों से पहले बूथ पर पहुंंची दुल्हन

The groom took the groom's procession, the brides reaching the booth before the roundsबूथ पर पहुंच दूल्हों ने किया मतदान, दुल्हन ने भी डाला वोट
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

वोट डाल दूल्हा ले गया बारात, फेरों से पहले बूथ पर पहुंंची दुल्हन

हिण्डौनसिटी. मतदान को लेकर क्षेत्र में उत्साह नजर आया। कई गावों में बारात में जाने से पहले दूल्हों ने मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान किया। पोलिंग बूथ पर सजे धजे दूल्हों को कतार में देख लोग भी चकित रह गए।


जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार जैन के पुत्र भरत जैन की सोमवार को शादी थी। दूल्हे के रूप में सजा हुआ भरत जब नई मंडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर पहुंचा तो लोग चौंक गए। इसी प्रकार हुक्मीखेड़ा गांव निवासी अंगूरसिंह डागुर के दो पुत्र केशव डागुर व राहुल डागुर की बारात भुसावर के हिंगोटा गांव जानी थी। दूल्हों के साथ सभी बाराती भी सजकर तैयार थे। लेकिन दूल्हा बने केशव और राहुल ने गांव के मतदान केन्द्र पहुंच पहले मतदान किया। फिर बारात लेकर रवाना हुए। गांव विजयपुरा में बारात लेकर रवाना होने से पहले दूल्हे अभिषेक चौधरी ने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान किया। अभिषेक चौधरी कस्टम विभाग में कार्यरत हैं और सोमवार को आखातीज के अबूझ सावे में उसका विवाह था। शाम करीब साढ़े पांच बजे मतदान केन्द्र पहुंच अभिषेक ने वोट डाला बाद में बारात लेकर नदबई रवाना हुआ।

दाम्पत्य बंधन से पहले निभाया वोट का दायित्व ,दुल्हन बन बेटी पहुंंची बूथ
सूरौठ. एक युवती ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में एक युवती ने दाम्पत्य सूत्र में बंधने से पहले मतदान के दायित्व को निभाया। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर श्रीमोहन शर्मा की शिक्षिका पुत्री विनीता शर्मा दोपहर में वैवाहिक रस्मों से समय निकाल कर मतदान करने पहुंंंची। दुल्हन की तरह सजी संवरी युवती को देख अन्य मतदाताओं ने विनीता के लोकतंत्र के त्योहार में दायित्व पूर्ण भागीदारी निभाने की सराहना की। पिता श्रीमोहन शर्मा ने बताया कि पुत्री विनीता शर्मा का मतदान दिवस पर विवाह है। शाम को बाड़ी से बारात आएगी। मतदान करने की इच्छा जाहिर करने पर परिजनों ने बूथ पर ले जा कर मतदान कराया।