
करौली में 50 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक शौचालय, सभापति ने किया भूमि पूजन
करौली.यहां पुरानी अनाज मंडी पोस्ट ऑफिस के पास ५० लाख रुपए की लागत से बनने वाले वातानुकूलित सामुदायिक शौचालय का शिला पूजन मंगलवार को सभापति राजाराम गुर्जर ने किया। इस दौरान गुर्जर ने कहा कि शौचालय का निर्माण आधुनिक तरीके से किया जाएगा, जिससे व्यापारी व ग्राहकों को सुविधा रहेगी। इस मौके पर पार्षद विनोद बजाज, दक्ष प्रजापति विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रजापति, नगरपरिषद सहायक अभियंता धर्मेन्द्र मीना, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र मीणा ,एडवोकेट गोपाल गुप्ता, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, मनीष सोनी तथा ठेकेदार राजकुमार शर्मा मौजूद थे।
समाज सुधार पर चर्चा
टोडाभीम. उपखंड क्षेत्र के ग्राम मान्नौज में ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज की बैठक तहसील अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में ग्राम शहराकर में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर एवं समाज सुधार पर चर्चा की गई। बैठक में युवा तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा बालाजी, बाबूलाल जोशी, मोहनलाल मल्लू, बबली हीरो, राजेंद्र शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, रामनिवास शर्मा, कलुआ शर्मा, मन्नूलाल शर्मा, विष्णु जोशी, राजेंद्र शर्मा, गजेंद्र शर्मा, लखनलाल शर्मा अजीजपुर मौजूद रहे।
पेयजल के लिए तरसे लोग
-१० दिन से नहीं हो रही जलापूर्ति
गुढाचन्द्रजी. ढहरिया व उजीरना गांव में १० दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गांव में करीब दो साल पूर्व पेयजल योजना स्कीम शुरू हुई थी। पेयजल योजना गारंटी पीरियड़ में होने के कारण योजना का संचालन व मेंटीनेंस संवेदक के पास ही है। संवदेक द्वारा योजना के शुभारंभ से ही एक दिन छोडक़र पेयजल आपूर्ति की जा रही। पिछले अक्टूबर माह में महिने भर १० दिन गांव में पेयजल आपूर्ति की गई थी। संवेदक अपनी मनजर्मी से पेयजल आपूर्ति करता है। पूछने पर बिजली आपूर्ति कम होने की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति होने के बाद भी जलापूर्ति नहीं की जाती है। इस मामले में जलदाय विभाग के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Updated on:
02 Oct 2018 11:06 pm
Published on:
02 Oct 2018 11:06 pm
