25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की इन 5 ग्राम पंचायतों का हुआ चयन, ले सकेंगे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Jan 2025, 3:16 PM IST

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

Patrika Photo

Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब ‘हर घर होगा सौर ऊर्जा से रोशन एवं रोशनी भी आमदनी भी’ के उद्देश्य को साकार करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी मीणा, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीणा सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इसके लिए 2011 की जनगणना के अनुसार निर्धारित जनसंख्या के आधार पर नादौती, गुढ़ाचन्द्रजी, सूरौठ, नारौली, कैलादेवी का चयन किया गया है।

बिजली समस्या का हो सकेगा समाधान

उन्होंने बताया कि उक्त चयनित ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार संबंधित सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा गया है, ताकि आगामी समय में जिले में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : क्या राजस्थान में 100 यूनिट फ्री बिजली योजना होगी बंद? केन्द्रीय मंत्री ने फ्री बिजली देने वाले राज्यों पर उठाए सवाल

किलोवाट के अनुसार मिलेगी छूट

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जौहरी लाल ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 60 हजार, 3 किलोवाट सिस्टम के लिए 78 हजार रुपए की सब्सिडी का प्रावधान हैं। इसका लाभ लेने के लिए घरेलू उपभोक्ता राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बिजली बिल, एक पासपोर्ट साइज फोटो, कैन्सिल चैक, पेन कार्ड आदि होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: ‘यह केवल प्रेशर पॉलिटिक्स है’, साल का तीसरा केस दर्ज होने पर बोले रविंद्र सिंह भाटी