6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के करौली में 110 मरीजों का किया उपचार,नशा नहीं करने का संकल्प भी लिया

rajasthan patrika hindi news.com
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Feb 03, 2019

Treatment of 110 patients in Karauli in Rajasthan, also took a resolve

राजस्थान के करौली में 110 मरीजों का किया उपचार,नशा नहीं करने का संकल्प भी लिया

करौली. जिला मानसिक रोग इकाई व स्मार्ट क्लब करौली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को यहां शिवा एकेडमी स्कूल परिसर में नि:शुल्क नशा मुक्ति शिविर लगा। जिसमें ११० रोगियों का उपचार कर दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों व लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपरिषद के उपसभापति अजय प्रजापत ने कहा कि नशा नाश की जड़ है, नशे से अनेक परिवार समाप्त हो गए हैं। उन्होंने नशा छोडऩे का आग्रह किया। मनोचिकित्सक प्रेमराज मीना ने स्मैक के दुष्प्रभावों की जानकारी तथा स्मैक पीने वालों के लक्ष्णों का बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्मैक का नशा करौली,हिण्डौन सिटी तथा ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से पनपा है। इससे सामाजिक ताना-बाना भी बिखर गया है।
फिजिशियन डॉ. कैलाश मीना ने जर्दा, गुटखा तथा अन्य सभी मादक पदार्थों से दूर रहने को कहा। स्कूल के निदेशक सुधाीर नायर ने नशा नहीं करने का संकल्प छात्र-छात्राओं को कराया। आयुर्वेद चिकित्सक रमन लवानिया ने करौली को स्मैक मुक्त करने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सारस्वत, उदय सिंह जाटव, भूपरम शर्मा, गंगाराम प्रजापत, हंसराम गुर्जर ऊंचेपुरा तथा स्कूल प्रबंधन के अनीस शर्मा आदि मौजूद थे। शिविर में दोनों चिकित्सकों ने ११० रोगियों का उपचार कर दवाई वितरित की। मरीजों की जांच नि:शुल्क रूप से बागड़ी हॉस्पीटल के चिकित्साकर्मियों ने की।
सिलिकोसिस बीमारी से मौत
करणपुर. सिलिकोसिस की बीमारी से पीडित एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। मृतक करणपुर निवासी 45 वर्षीय अमरसिंह पुत्र रामनारायण मीना है। वह करीब पांच साल से सिलिकोसिस की बीमारी से पीडित था। कई जगह उपचार करा चुका था। मृतक के 15 वर्षीय पुत्र व पुत्री है।