4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Jyoti Patel

Nov 15, 2018

rajasthan news

पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव

करौली. जिले के टोडाभीम कस्बे के भजेड़ा गांव के समीप गुरुवार सुबह एक पेड़ पर महिला का शव लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद शव को टोडाभीम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।