5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्शन बोले— 1 गांव जिसकी आबादी 2 हजार है, वहां 2-3 बार के सर्वे के बावजूद रोड़ भी नहीं बन पाई, क्यों?

शहर आने-जाने, छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने एवं यातायात की समुचित व्यवस्था नहीं..
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 28, 2018

balaghat

बूढ़ी सड़क का हुआ भूमिपूजन, निर्माण कार्य नहीं प्रारंभ

करौली.
राजस्थान में करौली सिटी के विधायक दर्शन सिंह ने एक गांव पातरी को डामरीकरण के रोड़ से जुड़वाने भाजपा सरकार पर फिर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि जहां की आबादी 2 हजार है, वो गांव भी सड़क से नहीं जुड़ा है। जबकि, विभाग द्वारा 2—3 बार यहां सर्वे किया जा चुका है...

उन्होंने अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर नवीन हॉस्पिटल तथा नवीन जेल के मध्य होकर गुजरने वाले रास्ते को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पातरी से होकर बिचपुरी रोड से ठाकुर बाबा तक डामरीकरण सड़क स्वीकृत कराने की बात कही। इस संबंध में गांव पातरी के लोगों ने विधायक को ज्ञापन दिया था।

विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत हरनगर की ढाणी पातरी (बिचपुरी) के लिए नवीन जेल व हॉस्पिटल के मध्य से कच्चा रास्ता गुजर रहा है, जिसकी दो-तीन बार विभाग की ओर से सर्वे किया जा चुका है, लेकिन अब तक रोड निर्माण की कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि विभाग की ओर से इस संबंध में आश्वासन दिया जा चुका है। श्रम एवं रोजगार मंत्री जसवंत सिंह यादव को भी ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया था। साथ ही जिला कलक्टर को भी इससे अवगत कराया है। विधायक ने कहा कि गांव की आबादी २ हजार है। गांव सड़क से नहीं जुड़ा है। ऐसे में ग्रामणों को शहर आने-जाने, छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने एवं यातायात की समुचित व्यवस्था के मद्देनजर पातरी को डामरीकरण सड़क से जोड़ा जाए।

गांव के दिनेश, सुरेश, बाबूलाल, रामजीलाल, दीनदयाल, अर्जुन सिंह, महेश, राजाराम एवं रामधन आदि ने कहा कि बारिश आने वाली है, लेकिन अच्छा रास्ता न होने की वजह से ये कीचड भरी सड़क ही बन जाएगा। ऐसे में ग्रामणों को शहर आने-जाने, छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने एवं यातायात की समुचित व्यवस्था कहां जाएगी? अब विधायक को इस समस्या पर सरकार से जवाब मांगे हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में आश्वासन दिया जा चुका है।
.....