5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये मौसम का कैसा मिजाज, किसान की तबियत कर दी नासाज

धूल भरी आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी,-गांवोंं में उड़े टीन टप्पर
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

ये मौसम का कैसा मिजाज, किसान की तबियत कर दी नासाज

हिण्डौनसिटी. तेज धूप और लू के मानिद तपा रहे मौसम को मिजाज शुक्रवार शाम को बदल गया। धूलभरी आंंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से तल्खी पर चल रहा पारा लुढ़क गया।


सुबह से अपराह्न तक तेज धूप के बाद शाम पांच बज मौसम का मिजाज पलट गया। आकाश में काले बादलों की ओट में सूर्य देव के दुबकने से सांझ की सी छांव हो गई। इस बीच चली धूल भरी हवा से घर- बाजार धूल धूसरित हो गई। हालांकि कुद देर बाद गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को धूल के गुबारों से राहत मिल गई और मौसम सुहाना हो गया। इधर गांवों में फसल को काट खलिहान मे जमा कर रहे किसान मौसम के बिगड़े मिजाज को देख परेशान हो गए।


अंधड से गिरा टीनशेड़, वृद्ध घायल-
फैलीकापुरा(हिण्डौनसिटी).मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते तेज अंधड और बारिश की बूंदों ने किसानों को चिंतित कर दिया। बारिश होने पर किसान खलिहान में काट कर रखी फसल को ढंकने में जुट गए। हालांकि कुछ देर बाद मौसम के सामान्य होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं कुछ स्थानों पर खेतों में खड़ी फसल परसरने से नुकसान होने की सूचना है।
अंधड़ में कई घरों में लगे टीन शेड़ व छप्पर पोश गिर गए। गांव कांचरौली में तेज अंधड से बेवा सुफेदी के घर का टीनशेड़ गिर गया। इससे दबने से उसका ससुर गिल्ली शाह घायल हो गया।

लोग हो गए धूल धूसरित
सूरौठ. कस्बे में शाम को तेज अधंड आने से लोग धूल धूसरित हो गए। वहीं खेतों में खड़ी गेहंू की फसल में आंधी और बारिश से नुकसान हुआ है।

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक
पटोंदा. कस्वा सहित सनेट, कजानीपुर, दानालपुर आदि गांवों में आई तेज अंधड़ व बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली वही किसानों की पककर तैयार खड़ी फसल के प्रति मौसम खराब होने से चिंतित दिखाई दिए।