4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लम्बा-चौड़ा हाईवे फिर भी वाहनों को निकालने में चालकों को क्यों करनी पड़ती है मशक्कत

www.patrika.com
2 min read
Google source verification
karauli hindi news

लम्बा-चौड़ा हाईवे फिर भी वाहनों को निकालने में चालकों को क्यों करनी पड़ती है मशक्कत

करौली. जिला मुख्यालय पर ना केवल शहर के अन्दर यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है, बल्कि यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते हाईवे भी वाहनों की जद में आया हुआ है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों का आसानी से निकल पाना मुश्किलभरा होता है।

बावजूद इसके यातायात पुलिस गंभीर नहीं हैं। विशेष बात यह है कि हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप ट्रक यूनियन पर रहता हैं, जहां सुबह से रात तक सड़क पर ट्रक खड़े रहते हैं। इन ट्रकों के खड़ा रहने से अन्य वाहन आसानी से नहीं निकल पाते।

यह बात दीगर है कि ट्रक यूनियन पर सड़क भी काफी चौड़ी है, लेकिन सड़क के दोनों तरफ ट्रकों के जमावड़े ने मार्ग को संकरा किया हुआ है। ऐसे में कई बार ट्रक यूनियन चौराहे पर जाम भी लग जाता है। इस मार्ग से मण्डरायल कस्बे के लिए बसों का आवागमन होता है।

इसके अलावा मण्डरायल मार्ग पर बड़ी संख्या में पत्थर खदानें हैं, इस कारण पत्थर-चीरी आदि लाने वाले ट्रकों की भी खूब आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में दिनभर यह मार्ग वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहता है। हालांकि यातायात पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा कार्रवाई की जाती है। चालान भी किए जाते हैं।

चिकित्सालय मार्ग भी
मण्डरायल मार्ग पर सैलोकर हनुमानजी के समीप नवीन जिला चिकित्सालय भी स्थित है, जहां एमसीएच भी संचालित है। जिसका रास्ता भी इसी मार्ग से गुजरता है।

करते हैं कार्रवाई
सड़क पर खड़े रहने वाले ट्रकों के चालान काटकर कई बार कार्रवाई की गई है। कई बार ट्रकों को सड़क किनारे से हटवाया गया है।
भगवान सिंह, यातायात प्रभारी, करौली

कार्यकारिणी गठन पर की चर्चा
हिण्डौनसिटी. जाट छात्रावास में रविवार को युवा जाट जाट समाज चौरासी गांव की बैठक हुई। इसमें युवा जाट समाज चौरासी की कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।

आम सहमति नहीं बनने पर अब 21 अक्टूबर को फिर से बैठक आहूत की गई है। बैठक में 84 गांवों के युवाओं ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों और मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकारिणी गठन पर विचार विमर्श की भी किया गया। बैठक में मोरध्वज पहलवाल, कृष्णा सोमली, नीतू विजयपुरा, धरमवीर मण्डावरा, मायाराम ढिंढोरा, नरेंद्र बाइजट्ट सहित अनेक गांवों के लोग मौजूद थे।