
Megh singh
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के सिकन्दरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम रानी डामर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने 3 वर्षीय सौतेले बेटे को पहले जमीन पर पटका और फिर छाती पर लात मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें
खेत पर काम करने गई थी पत्नी
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मेघ सिंह ने अपने 3 वर्षीय सौतेले बेटे आयुष की छाती पर लात मारकर उस समय हत्या कर दी जब बच्चे की मां पुष्पा मक्का के खेत पर बच्चे को घर छोड़कर काम करने गई थी। मेघ सिंह ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर जिला फर्रुखाबाद थाना नवाबगंज के ग्राम सलेमपुर निवासी पुष्पा से दूसरी शादी 6 माह पूर्व रचा ली थी। पुष्पा के पहले से ही एक बेटा था।
यह भी पढ़ें
क्या हुआ
पुलिस ने बताया कि मेघ सिंह को आयुष पसंद नहीं था। वह अक्सर उसके साथ बुरा बर्ताव करता था। शुक्रवार को वह आयुष के साथ था। किसी बात पर आयुष रोने लगा। इस पर मेघ सिंह ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसने देखा कि आयुष की सांस चल रही है तो उसकी छाती पर लात मारी। इसके बाद आयुष ने दम तोड़ दिया। मेघ सिंह मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें
पति के खिलाफ तहरीर
मासूम की मां पुष्पा ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कातिल पिता अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Published on:
29 Jun 2019 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
