
mantra jaap
भारतीय संस्कृति में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले पूजा-पाठ की जाती है जिससे कि आगे चल कर कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसी साथ लोगों के मन में हर देवी-देवताओं के प्रति अपनी श्रद्धा है जो अपने-अपने तरीके से व्यक्त करते है। इसी तरह पूजा-पाठ के साथ-साथ तंत्र-मंत्र का भी विशेष महत्व है। तंत्र-मंत्र के पिता भगवान शिव है। भगवान शिव सभी की हर मनोकामना पूर्ण करते है। भगवान शिव ऐसे भगवान हैं जिन्हें प्रसन्न करना मुश्किल काम नहीं है।
यह भी पढ़ें
मनोकामना की पूर्ति होती है
देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने के लिए विभिन्न प्रकार के मालाओं का इस्तेमाल करते है, लेकिन हमें किस माला का किस देवी-देवता का जाप करना है, यह हम नहीं जानते। इसकी वजह से हमारी मनोकामना पू्र्ण नहीं होती। आइए जानते हैं कि किस माला से जाप करने पर किस मनोकामना की पूर्ति होती है।
यह भी पढ़ें
1. रुद्राक्ष जिसे भगवान शिव का अंश माना जाता है। इससे शिव का जाप कर आससानी से मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। अगर आप शिव भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो रुद्राक्ष की माला से शिव के मंत्रों का जाप करें।
2.मां अम्बा की उपासना करने के लिए स्फटिक की माला से जप करना शुभ माना जाता है।
3. मां दुर्गा की उपासना लाल रंग के चंदन की माला, जिसे रक्त चंदन माला कहा जाता है, से करना चाहिए।
4. काली का आह्वान करने के लिए काली हल्दी या नील कमल की माला का प्रयोग करना चाहिए।
5. सूर्य के दोष और उन्हें प्रसन्न करने के लिए माणिक्य, गारनेट, बिल की लकड़ी की माला का उपयोग शुभ माना गया है।
6. मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगल ग्रह के मंत्र के साथ मूंगे और लाल चंदन की माला से जाप करना चाहिए।
7. बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए हल्दी या जीया पोताज और शुक्र के लिए स्फटिक की माला से जाप करें।
8. अगर आप मां बगलामुखी की साधना कर रहे हैं तो आपको पीली हल्दी या जीयापोता की माला का इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें
9. लक्ष्मीमंत्र का जाप हमेशा कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।
10. तुलसी और चंदन की माला से विष्णु भगवान के मंत्र का जाप करना चाहिए।
11. चंद्रमा की शांति के लिए आप जिस मंत्र का जाप कर रहे हैं, उस मंत्र का जाप मोती की माला से करना चाहिए।
12. राहु के लिए गोमेद, चंदन और कच्चे कोयले की माला उपयोगी है।
13. वहीं केतु के लिए लहसुनिया की माला शुभ माना जाता है।
14.अगर आप माता लक्ष्मी की उपासना धन प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं तो उनकी लाल रंग के रेशमी धागे वाली 30 मनकों की माला से जाप करें। अगर आप अपनी कोई अन्य मनोकामना पूरी होते देखना चाहते हैं तो 27 रुद्राक्षों की माला उपयोगी है।
15. बुध ग्रह के लिए पन्ने की बनी हुई माला से जाप करना चाहिए।
16. मोक्ष प्राप्ति या शांति के लिए किए जा रहे मंत्र जाप के लिए 108 रुद्राक्ष को सफेद धागें से पिरोकर जाप करें। मनोकामना पूर्ण होगी।
यह भी पढ़ें
प्रस्तुतिः डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, सोरों, कासगंज
Published on:
09 Jun 2019 06:56 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
