6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़े डकैत के खिलाफ खिलाफ बुलंदशहर में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification
kasganj police

kasganj police

कासगंज। जिले की इंटेलीजेंटस पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 25 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए अपराधी से पुलिस ने एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किए है।अपराधी अलीगढ जनपद के थाना सिकंद्रपुर गांव जवां का रहने वाला है। उसके खिलाफ बुलंदशहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, हत्या के संगीन मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि यह अपराधी अलीगढ जनपद के थाना सिकंद्रपुर गांव जवां निवासी दुष्यंत पुत्र तेजवीर है। उसे इंटेलीजेंटस टीम ने कासगंज रोडवेज बस स्टैंड से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

बिजली गिरने से एक की मौत

जिले के सोरों कोतवाली इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्राम प्रधान समेत चार ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां एक ग्रामीण की मौत हो गई। तीन ग्रामीणों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रैक्टर ट्रॉली में में गन्ना भरते समय हुआ हादसा

आकाशीय बिजली गिरने का पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव दतलाना का है। सोमवार की दोपहर तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली उस वक्त गिर गई, जब ग्रामीण गन्ना को ट्रैक्टर ट्रॉली में भर रहे थे। इसकी चपेट में आकर ग्राम प्रधान बबलू, सुभाष चंद्र, अतर सिंह, ओमपाल सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में उन्हें 100शैया संयुक्त जिला अस्पताल में लाया गया। चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद अतिगंभीर हालत होने के कारण उन्हें अलीगढ मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पूर्व सुभाष नाम के युवक ने दम तोड़ दिया। तीनों ग्रामीण का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उधर अनहोनी घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है।