
Girl
Love Jihad : यूपी के कासगंज में लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रिंस कुरैशी ने मोनू गुप्ता बनकर दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू युवती को फेसबुक पर अपने जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर कासगंज बुला लिया। जहां कार में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया गया। इसके बाद मोनू की हकीकत सामने आई तो युवती ने विरोध किया। जिस पर उससे मारपीट की गई। पहले तो पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज नहीं की। जब हिंदूवादी संगठनों ने मामले हस्तक्षेप किया तो एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने प्रिंस कुरैसी समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
लव जिहाद का ये नया मामला कासगंज की कोतवाली गंजडुंडवारा कस्बे का है। जहां के रहने वाले प्रिंस कुरैशी ने मोनू गुप्ता बनकर फेसबुक के माध्यम से दिल्ली की युवती से दोस्ती कर ली और अपने जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर 15 जुलाई को कासगंज के गंजडुंडवारा बुला लिया। युवती ने बताया कि उस वक्त प्रिंस की सच्चाई सामने आई, जब उसकी मां का फोन आया। उन्होंने पूछा था कि बेटे कहां हो। इस पर उसने कहा कि अम्मी काम से हूं। यह सुनते ही उसके पैरों तले जैसे जमीन ही न रही।
असलियत सामने आने पर की जबरदस्ती
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने जबरन कार में डाल लिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शौषण किया गया। जब वह इसकी शिकायत लेकर गंजडुंडवारा थाने पहुंची तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसी बात की जानकारी हिंदूवादी संगठनो को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। इसके बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश पर मुस्लिम से हिंदू बनने वाले युवक प्रिंस कुरैशी समेत उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने 24 घंटे बाद दर्ज किया केस
इस मामले में हिंदूवादी नेता ठाकुर मनजीत सिंह का कहना है कि एक हमारी बहन है, जो हिंदू समाज से है। उसको समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर बहला-फुसलाकर कर बुलाया था। लव जिहाद के इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे बाद एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है।
Published on:
17 Jul 2022 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
