बताया जा रहा है कि सुभाष नगर में 33 केवी की लाइन में फाल्ट से लगभग 18 हजार बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मढ़ीनाथ की लाइन फाल्ट के कारण गणेश नगर, राजीव कालोनी, शांति विहार और बदायूं रोड स्थित लगभग 4 हजार घरों की बत्ती गुल रही। जबकि कुतुबखाना में 33 केवी की लाइन टूटने के कारण क्षेत्र के 9000 घरों में देर रात तक बत्ती गुल रही। इस कारण कुतुबखाना क्षेत्र के बड़ा बाजार, बिहारी पुर, कुमार टाकीज, पुराना रोडवेज, आजमनगर और सिविल लाइंस क्षेत्र बिजली सप्लाई बाधित रही।