वहीं, भीषण हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे में एक महिला और चार पुरुष यात्रियों की मौत हुई है। जबकि करीब 22 यात्री घायल हुए हैं।