उत्तर प्रदेश में एक बार फिर फेरबदल की लहर चली है। जिसके तहत यूपी की योगी सरकार ने रविवार को 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जबकि पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इनकी जगह नई तैनाती दी गई है। कई जिलों के पीएसी कमांडेंट का भी तबादला किया गया है। सरकार की तरफ से इन अधिकारियों के किए गए तबादलों में सीतापुर पीटीएस के एसपी शफीक अहमद का नाम भी शामिल है। फिलहाल शफीक अहमद को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे में तबादले किए हैं।