72 घंटे में गल जाती हैं हड्डियां
मान्यता ये भी है कि इस कुंड में अस्थियां विसर्जन की जाती है, वह 72 घंटे के अंदर पानी में घुलमिल जाती है। इसी को लेकर यहां राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोग स्नान करने के लिए जुटते है। मंगलवार को हजारों की संख्या में अपने अपने पितरों को श्राद्ध करने के लिए यहां लोग जुटेंगे।