कासगंज। ‘टेसू अगर करें, टेसू मगर करें, टेसू लेके ही टरें, टेसू मेरा यहीं खड़ा, मांग रहा है दही बड़ा, दही बड़े में पन्नी, लाओ सेठ अठन्नी’ के बोल एक दिन बाद कासगंज शहर के गली और मोहल्लों में सुनाई देने लगेंगे। इसको लेकर बाजार पूरी तरह से टेसू और झांझी से सज-धज कर तैयार हो गया है। इस बार टेसू झांझी पर भी महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है।