9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
कासगंज पुलिस का जुआरियों के खिलाफ अभियान, 12 जुआरी गिरफ्तार
Play video

कासगंज पुलिस का जुआरियों के खिलाफ अभियान, 12 जुआरी गिरफ्तार

अभियान के चलते सट्टा जुआ माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
Google source verification

कासगंज। एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर कासगंज जिले की सोरों, ढोलना थान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 12 जुआरी गिरफ्तार किए। सभी गिरफ्तार जुआरियों को जेल भेज दिया गया है। उधर इस अभियान के चलते सट्टा जुआ माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

दो जगहों पर हुई छापेमारी

कासगंज एसपी अशोक कुमार शुक्ल के द्वारा जुआरियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज जनपद की सोरों व ढोलना पुलिस की छापामार कार्रवाई में 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सोरों रिपुदमन सिंह ने जयपुर मल्लाह वाली गली ग्राम पचलाना में नीम के पेड़ के नीचे जुआ खेलते सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों से 2,760 रुपये बरामद किए। वहीं दूसरी तरफ ढोलना थानांतर्गत बिलराम चैकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर दबिश डालते हुए पांच जुआरी गिरफ्तार किये। जिनसे तलाशी के दौरान 8200 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।