बांसुरी श्री कृष्ण को अति प्रिय है, इसे प्रभु अपनी खुशी और दुख दोनों में बजाया करते थे, हमेशा उनके साथ उनकी बांसुरी रहती थी, उन्हें बंसी बजैया भी कहा जाता है। बांसुरी में तीन गुण होने से प्रिय है। 1. बांसुरी में कोई गांठ नहीं होती है, इसी तरह मनुष्य को भी किसी भी बात की गांठ नही बांधनी चाहिए, किसी की भी बुराई को पकड़ के मत बैठो। 2. दूसरा गुण यह है कि बांसुरी बिना बजाये बजती नहीं, अत: जब तक ना बोला जाय, हम भी व्यर्थ ना बोलें। 3. तीसरा, जब भी बांसुरी बजती है मधुर ही बजती है। इसका अर्थ हुआ जब भी बोलें, मीठा ही बोलें। जब ऐसे गुण प्रभु किसी में देखते हैं, तो उसे उठाकर अपने होंठों से लगा लेते हैं।