
इस शहर में है चोरों का आतंक, रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर के घर पर लाखों की चोरी
कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी स्थित माई नदी के राहुल बाग में एसबीआई के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसएन अग्रवाल जो कि, भारतीय स्टेट बैंक से डिप्टी मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वो अपनी पत्नी उषा अग्रवाल के साथ अपने पुत्र से मिलने जयपुर राजस्थान 22 दिसंबर को गए हुए थे। 1 फरवरी को पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी, तब एसएन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ बुधवार को अपने घर लौटे और चोरी की पुष्टि होने के बाद कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अग्रवाल ने बताया कि, चोरों ने मुख्य द्वार का कुंदा तोड़कर घर में प्रवेश किया और उसके बाद लगभग 5 अलमारियों के लॉकर तोड़कर उसमें रखें सोने चांदी के जेवर से हाथ साफ किया है। चोरों ने घर में रखे ट्रंक को भी खाली करके उसकी तलाशी ली है। चोरों ने लगभग 50 हजार रुपए नगद के अलावा 8 से 10 तोला सोने के आभूषण, जिसमें कान के फूल, चोरियां, अंगूठी, चैन और 5 ग्राम सोने का सिक्का शामिल था। जबकि, 42 चांदी के सिक्के भी चोर चुरा ले गए। इसके अलावा, सोनी कंपनी का कैमरा भी चोरी गया है। लेकिन, घर पर लगभग 2 लाख रुपए कीमती लैपटॉप भी थे, उन्हें चोरों ने नहीं चुराया।
लगातार बढ़ रही हैं चोरी की वारदातें
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा राहुल बाग की अन्य गली में विनोद सोनी नामक व्यक्ति के घर भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन घर खाली होने के कारण चोरों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। विदित है कि, जिले में कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है ।
Published on:
02 Feb 2022 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
