
ruckus in helath canter
उमरियापान. युवक की मौत के बाद डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अपनी मांग को लेकर गुस्साए परिजनों की मांग पर सीएमएचओ डॉ. अशोक अवधिया ने उमरियापान बीएमओ डॉ. राजेश केवट को शोकाज जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नर्स सोनिया झाला को जिला अस्पताल कटनी में अटैच किया है। नीरज गर्ग की मौत के गहमागहमी माहौल में हुए हंगामे के बाद शनिवार रात को पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराया। मामले के शांत होते ही प्रशासनिक अधिकारी सहित जिला अस्पताल के डॉक्टर और पुलिस बल रात भर अस्पताल परिसर में पहरा देता रहा।
परिजनों को समझाइस दी
दूसरे दिन रविवार को सुबह फिर से अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल फिर से निर्मित हो गया। सुबह से परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचकर प्रशासन से ड्यूटी के दौरान नहीं रहने वाले डॉक्टर और मौजूद नर्स को हटाने के बाद मृतक का पीएम कराने की मांग किया। स्थिति को देखते हुए रविवार सुबह से ही नायाब तहसीलदार शैवाल सिंह व उमरियापान थाना प्रभारी नितिन कमल अन्य भारी पुलिस बल के साथ तैनात हो गए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीएमएचओ डॉ अशोक अवधिया और एसडीओपी कमला जोशी भी अस्पताल पहुंची। परिजनों को समझाइस दी। वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बने निर्णय के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद भी परिजनों ने प्रशासन के सामने अल्टीमेटम रखा कि नोटिस जारी होने के बाद अगर तीन दिन के भीतर डॉक्टर को अस्पताल से बदला नहीं जाता है तो सड़क पर आकर उग्र आंदोलन करेंगे।
यह था मामला
शादी समारोह में शामिल होने मोटर सायकल क्रमांक एमपी 21 ए 9766 से जा रहे दो युवकों को धनवाही-घुघरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से नीरज गर्ग की मौत और रत्नेश गर्ग के घायल अवस्था में होने के बाद उमरियापान अस्पताल में गहमा गहमी के बीच हुए हंगामे और बुलाने पर पहुंचे डॉक्टर के साथ मारपीट करने के प्रयास के बाद प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया। रात से आनन-फानन प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। दूसरे दिन जब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ तब तक पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला अस्पताल में तैनात रहा। गहमा गहमी के माहौल के बीच अस्पताल परिसर में छावनी सा नजारा बना रहा। जहां पर नायाब तहसीलदार शैवाल सिंह, सीएमएचओ डॉ अशोक अवधिया, एसडीओपी कमला जोशी, उमरियापान थाना प्रभारी नितिन कमल, ढीमरखेड़ा टीआई सीके तिवारी सहित स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, उमरियापान व कटनी लाइन का भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला कायम कर तलाश करने में जुटी हुई हैं।
Published on:
27 Feb 2018 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
