1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: बहोरीबंद में भाजपा ने फिर जीत लिया चुनाव, दो निर्दलीय भी थे मैदान में

मध्य प्रदेश का कटनी जिले की बहोरीबंद सीट एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधान सभा सीट है। पिछले चुनाव में यानी 2018 के चुनाव में बीजेपी को इस विधान सभा सीट पर जीत मिली थी।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Sanjana Kumar

Nov 06, 2023

bahoriband-election-result.png

मध्य प्रदेश का कटनी जिले की बहोरीबंद सीट एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधान सभा सीट है। पिछले चुनाव में यानी 2018 के चुनाव में बीजेपी को इस विधान सभा सीट पर जीत मिली थी। बहोरीबंद विधानसभा 2023 में भी भाजपा ने चुनाव जीत लिया। जीतेंद्र उदय सिंह पंडा (JITENDRA UDAY SINGH PANDYA) को 80 हजार 728 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के मुरली मोरवाल को 44 हजार 035 वोट मिले। यहां पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे राजेंद्र सिंह सोलंकी को 31 हजार 5 वोट मिले। सोलंकी तीसरे नंबर पर रहे। इनके बाद प्रकाश गौड़ भी निर्दलीय मैदान में उतरे और 10 हजार 480 वोट हासिल किए। 17 नवंबर को बहोरीबंद विधानसभा सीट पर 81.33 फीसदी मतदान हुआ था।

कितने वोटर

2018 के विधानसभा चुनाव में बहोरीबंद विधान सभा सीट पर 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा। बीजेपी के प्रणय प्रभात पांडे के खाते में 89,041 वोट आए जबकि कांग्रेस के कुंवर सौरभ सिंह को 72,606 वोट मिले। बीजेपी ने 16,435 मतों के अंतर से यह चुनाव जीता था। तब बहोरीबंद विधान सभा सीट पर कुल 2,17,628 वोटर्स थे, जिनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,12,767 थी तो, महिला वोटर्स की संख्या 1,04,851 थी। इनमें से कुल 1,76,150 यानी 82.2 फीसदी मतदान डाले गए थे।

राजनीतिक इतिहास

बहोरीबंद विधानसभा सीट के राजनीतिक परिणाम देखें तो इस सीट वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। लेकिन यह सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। 1998 से लेकर अब तक 6 चुनावों में बीजेपी को 2 बार तो 4 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। 1998 से लेकर 2008 तक कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई। जबकि 2013 के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली। विधायक के निधन के बाद 2014 में यहां पर उपचुनाव कराया गया जिसमें कांग्रेस जीती थी। 2018 के चुनाव में बीजेपी के प्रणय प्रभात पांडे विजेता रहे थे।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: 20 साल से बीजेपी का गढ़ रही है मुडवारा विधान सभा सीट, कांग्रेस को एक बार ही मिला मौका