
वैक्सीन लगते ही बिगड़ी बच्चों की तबियत, सांस लेने में आ रही दिक्कत
कटनी. कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद कुछ बच्चों की तबियत खराब होने का मामला प्रकाश में आया है, वाक्या मध्यप्रदेश के उमरिया जिले का है। जहां एक गांव में वैक्सीन लगने के बाद कुछ बच्चों की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले स्थानीय रूप से उपचार कराया, लेकिन बाद में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, इसके बाद भी कुछ बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो कुछ को निजी अस्पताल तो कुछ को जबलपुर रेफर किया गया है।
उमरिया जिले के बच्चों की तबियत बिगड़ी
कोविड वैक्सीनेशन के बाद उमरिया जिले के कुछ बच्चों का स्वास्थ्य बिगडऩे का मामला सामने आया है। जिनका उपचार शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बरही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए बच्चों को कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, बच्चों को लेकर परिजन कटनी जिला अस्पताल आए, जहां बच्चों को डॉक्टरों ने परीक्षण कर आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत में सुधार न होने पर जबलपुर रेफर किया गया, जहां से परिजन दो बच्चों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं व एक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
वैक्सीन लगने के बाद तबियत बिगड़ती गई
बालिका की मां मालती ने बताया कि स्कूल में पढऩे वाले बच्चों का वैक्सीनेशन चल रहा है, उमरिया के रहने वाले अमरपुर प्राइवेट स्कूल में पढऩे गई बालिका को गुरुवार को 11.48 मिनट पर वैक्सीन लगने का मैसेज आया था। वैक्सीन लगने के बाद उसकी तबियत बिगड़ती गई तो ग्राम इंदवार में डॉक्टर को दिखाया फिर वहां से बरही ले गए। वहां से डॉक्टर ने कटनी रेफर किया तो कटनी जिला अस्पताल लेकर आये हैं।
4 से 5 बच्चियों की तबियत बिगड़ी
कामता प्रसाद पटेल अपनी बेटी श्रेया पटेल को लेकर जिला अस्पताल आए हैं, श्रेया पटेल के पिता का कहना है कि स्कूल में पढऩे वाले 4 से 5 बच्चियों की तबियत बिगड़ी और सबको इंदवार अस्पताल फिर बरही स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने देखा और गम्भीरता समझ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सांस लेने में परेशानी
सभी बच्चियों की उम्र 17 वर्ष के लगभग है, कटनी में डाक्टर का कहना है की रेफर होकर आए बच्चियों को सांस लेने में परेशानी आ रही है, फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही हैं, कुछ गम्भीरता एक दो बच्चों में दिखाई दे रही है, जिनकी निगरानी की जा रही है, सुधार न हो पाने पर दो को जबलपुर रेफर किया गया। सीएस डॉ. यशवंता वर्मा का कहना है कि एक बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, दो को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए हैं।
Updated on:
08 Jan 2022 10:35 am
Published on:
08 Jan 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
