23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM शिवराज ने किया ‘श्री हरिहर तीर्थ धाम’ का भूमिपूजन, भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी

महानदी और कटनी के संगम पर राम राजा पहाड़ पर 'श्री हरिहर तीर्थ' का निर्माण शुरु हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jun 2023, 7:19 PM IST

News

CM शिवराज ने किया 'श्री हरिहर तीर्थ धाम' का भूमिपूजन, भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले विजयराघवगढ़ में विशाल हरिहर तीर्थ धाम आकार लेने जा रहा है। महानदी और कटनी के संगम पर राम राजा पहाड़ पर श्री हरिहर तीर्थ का निर्माण किया जाएगा। सोमवार 12 जून को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, समृद्ध भारत का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।


शिवराज की घोषणा

विजयराघवगढ़ में स्थित राम राजा पर्वत पर आयोजित 'श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र' के भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि, श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र में भगवान परशुराम की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कटनी में लाड़ली बहनों द्वारा आत्मीय स्वागत पर सीएम ने कहा कि 'लाड़ली बहना तुम सदा मुस्कुराती रहना।' वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि, ईश्वर की कृपा और गुरुओं के आशीर्वाद से शुभ संकल्पों की सिद्धि होती है। 'श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र' का भूमिपूजन कर श्रद्धेय स्वामी रामभद्राचार्य महाराज और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य अवदेशानंद गिरी महाराज महाराज का आशीर्वाद मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 'राम भजन सुखदाई, जपो री मेरी माई...ये जीवन दो दिन का...' की ये पंक्तियां भी सुनाईं।

यह भी पढ़ें- पंडोखर सरकार ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया- जीतेंगे या हारेंगे

भूमिपूजन समारोह में ये लोग रहे उपस्थित

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विजयराघवगढ़ के बंजारी स्थित राम राजा पर्वत पर 'श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र' का विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया। समारोह में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज सहित अन्य साधु और विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।


12 एकड़ में बन रहा तीर्थ स्थल, दो साल में होगा निर्माण

इस संबंध में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का कहना है कि, 12 एकड़ में तीर्थ निर्माण का काम दो साल में पूरा हो जाएगा। शुरुआत में 10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य में इससे ज्यादा राशि खर्च होगी। यहां भगवान परशुराम की विश्व की सबसे बड़ी 108 फीट की अष्ट धातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खास बात ये है कि, हरिहर तीर्थ में चारों धाम के साथ दुनियाभर के प्रमुख मंदिरों और देवी देवताओं के दर्शन किए जा सकेंगे।

विधायक का संकल्प

गौरतलब है कि विधायक संजय पाठक ने हरिहर तीर्थ के निर्माण का संकल्प लिया है। यहां चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप, भगवान परशुराम की 108 फिट की अष्टधातु की प्रतिमा, नदी किनारे निषादराज की धातु की प्रतिमा की स्थापना, शबरी माता का मंदिर, भव्य राम मंदिर, नौ देवियों की मूर्ति स्थापना सहित देश विदेश के सभी प्रमुख देवालयों को एक ही स्थान विकसित किया जा रहा है।

राम कथा सुनाएंगे जगतगुरु राम भद्राचार्य

सोमवार को हरिहर तीर्थ निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया है। इस दौरान जगत गुरु स्वामी राम भद्राचार्य, स्वामी अवधेशानंद गिरि, प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी समेत कई पीठों के पीठाधीश्वर और संत कार्यक्रम में शामिल हुए। भूमिपूजन से पूर्व 51 हजार कलशों के साथ विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई।

एक सप्ताह तक होंगे अलग-अलग कार्याक्रम

खास बात ये है कि, आज हुए भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद अगले एक सप्ताह तक अलग - अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान जगतगुरु राम भद्राचार्य राम कथा सुनाएंगे। इस आयोजन के लिए सर्व सुविधा युक्त विशाल पंडाल बनाया गया है। आगामी कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है। साथ ही, आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर, महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी, जितेंन्द्रानंद सरस्वती, राजेश्वरानंद, साध्वी ऋतंभरा भी यहां आएंगी।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के साथ फर्नीचर जलकर खाक


13 जून को सांस्कृतिक धर्मसभा

13 जून को सांस्कृतिक धर्मसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संतों के बीच शास्त्रार्थ होगा। अभिनेता आशुतोष राणा इस धर्मसभा का संचालन करेंगे। विधायक पाठक ने बताया कि, उनके मन में अचानक ये बात आई तो उन्होंने संतों और अन्य लोगों से चर्चा की। इसके बाद इस परिकल्पना को साकार करने का कदम उठाया गया।