3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क निर्माण को लेकर उपजा विवाद, ग्रामीणों ने रुकवाया काम, कन्हवारा से जोबी मार्ग का मामला

- कन्हवारा में एक सड़क निर्माण के दौरान शुक्रवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। हालांकि अधिकांश सड़क बन गई है, कुछ हिस्सा बाकी रहने के कारण ग्रामीणों को फिर से आवागमन में बाधा होगी। - जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग रखी थी। कन्हवारा से जोबी तक सड़क बनावाए जाने का मुद्दा उठाया था। उसमें बताया गया था कि ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। - यदि कन्हवारा से सीधा पक्का मार्ग बन जाए तो ग्रामीणों को सहूलियत होगी। ग्रामीणों की मांग पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 29 Jun 2019, 11:25 AM IST

Controversy over road construction

Controversy over road construction

कटनी. कन्हवारा में एक सड़क निर्माण के दौरान शुक्रवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। हालांकि अधिकांश सड़क बन गई है, कुछ हिस्सा बाकी रहने के कारण ग्रामीणों को फिर से आवागमन में बाधा होगी। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग रखी थी। कन्हवारा से जोबी तक सड़क बनावाए जाने का मुद्दा उठाया था। उसमें बताया गया था कि ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। यदि कन्हवारा से सीधा पक्का मार्ग बन जाए तो ग्रामीणों को सहूलियत होगी। ग्रामीणों की मांग पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि बगैर किसी आदेश के कैसे सड़क का निर्माण शुरू हो गया। किसानों की जमीन पर सड़क बनाने के लिए अनुमति क्यों नहीं ली गई।

बगैर आई कार्ड के पहुंचकर बहश कर रहा था ठेकेदार, अफसर ने लगाया 10000 का जुर्माना, दिए जांच के आदेश

ग्रामीण नहीं दे रहे जमीन
बताया जा रहा है कि कन्हवारा से जोबी मार्ग पिछले कई सालों से है। इस मार्ग का उपयोग गांव के लोग खेत जाने व मवेशियों के चराने ले जाने के लिए करते हैं। जब यह मार्ग क्षेत्र के लोगों की मांग पर बढिय़ा बनना शुरू हुई तो इसका विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीण जगदीश कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, श्याम कुशवाहा, मुरारीलाल जलौन्हा आदि ने जमीन देने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे जमीन नहीं देंगे। सड़क निर्माण का विरोध करने के बाद विवाद की स्थिति बनी। सूचना पर विजयराघवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

road construction in katni" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/29/2802kt23_4769851-m.jpeg">
patrika IMAGE CREDIT: patrika

कुछ लोग कर रहे विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग ही मिलकर इस सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं, जबकि इस सड़क के बनने से कई गांव के लोगों को फायदा होगा। सैकड़ों ग्रामीणों की मांग पर ही ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, बावजूद इसके सड़क को नहीं बनने दिया जा रहा। ग्रामीणों ने शीघ्र ही इस दिशा में उचित पहल करने मांग की है।

डिजिटल आर्थिक जनगणना के लिए शुरू हुई खास पहल, आपके लिए बड़े काम की है खबर

चंदा एकत्रित कर मुआवजा देने की तैयारी
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की यह ज्वलंत मांग है। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा भी एकत्रित करना शुरू कर दिया है, ताकि जो लोग मुआवजा मांग रहे हैं, उन्हें दिया जाकर सड़क का निर्माण कार्य पुरा कराया जा सके। हालांकि शनिवार को इस संबंध में ग्रामीण फिर एडीएम, कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपने वाले हैं, ताकि समस्या का उचित समाधान हो सके।

इनका कहना है
जनहित के लिए मुद्दा उठाया गया है। जोबी से मुराली जलौन्हा के बाड़ा तक रोड बन गई है। आगे नहीं बनने दी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। पशुओं और किसानों के लिए मार्ग बनाए हैं, वाहन निकलने के लिए सड़क नहीं बनाने दे रहे। कुछ किसान जगह देने को तैयार नहीं हो रहे, लेकिन मुआवजा की मांग भी कर रहे हैं। काम रुकवा दिया गया है। मुझे धमकी भी दी जा रही है। अधिकारियों से चर्चा ग्रामीणों के हित में समस्या का समाधान कराया जाएगा।
दुर्गा मौसी, सरपंच ग्राम पंचायत कन्हवारा।