3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगैर आई कार्ड के पहुंचकर बहश कर रहा था ठेकेदार, अफसर ने लगाया 10000 का जुर्माना, दिए जांच के आदेश

कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर संचालित एच व्हीलर स्टॉल के ठेकेदार सुभाषचंद्र जैन को अफसर से बहश करना भारी पड़ गया है। अफसर ने ठेकेदार पर 10000 का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय अफसरों को संयुक्त दल गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारी ने सभी प्लेटफार्म एवं रेलवे परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 28 Jun 2019, 12:02 PM IST

Senior DCM did a surprise inspection of Katni Junction

Senior DCM did a surprise inspection of Katni Junction

कटनी। कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर संचालित एच व्हीलर स्टॉल के ठेकेदार सुभाषचंद्र जैन को अफसर से बहश करना भारी पड़ गया है। अफसर ने ठेकेदार पर 10000 का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय अफसरों को संयुक्त दल गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारी ने सभी प्लेटफार्म एवं रेलवे परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार सीनियर डीसीएम मनोज गुप्ता गुरुवार को कटनी जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। ताबड़तोड़ अंदाज में टीम के साथ दौरा शुरू किया। सबसे पहले प्लेटफार्म में सफाई व्यवस्था देखी। सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर स्थानीय अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि और सुधार की जरूरत है। इसके बाद सीनियर डीसीएम प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि यहां पर संचालित बुक स्टॉल एवं खानपान सामग्री वाला स्टॉल एच व्हीलर का स्वरूप बदला हुआ है और जगह भी बढ़ा दी गई है। इस पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से पूछा यह कैसे हो गया। ठेकेदार से यूनिफॉर्म और नेमप्लेट पूछा तो ठेकेदार अफसर के पास पहुंचा और ऊंची आवाज में बात करने लगा और कहा कि हमारी कोई यूनिफॉर्म नहीं है। तभी अफसर ने कड़ी फटकार लगाई और कहा कि आपको एक अफसर से बात करने की तमीज भी नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सीनियर डीसीएम ठेकेदार के मिसबिहेवियर और मनमानी से नाराज होकर उस पर 10 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कमर्शियल इंस्पेक्टर सौरभ खरे, स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे, सीबीएस सुधीर शर्मा, सीटीआई केसी रजक, संजय चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कल से काउंसलिंग के बाद ऑन द स्पॉट मिलेगी हजारों बेरोजगारों को कुछ दिनों के लिए नौकरी, यह हो रही पहल

टीम गठित कर दिये जांच के निर्देश
सीनियर डीसीएम मनोज गुप्ता ने स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे को निर्देश दिए कि प्लेटफार्म क्रमांक 2 में सीढ़ियों के नीचे स्थित एचव्हीलर मल्टीपर्पज बुक स्टॉल की जांच कराई जाए। जांच में यह तथ्य शामिल किए जाएं कि आखिर किसकी अनुमति से इसके स्वरूप को बदला गया।इसका प्लेटफॉर्म की ओर कैसे मुहं करके बढ़ाया गया और एरिया क्यों बढ़ा लिया गया। उल्लेखनीय है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए इसका एरिया बढ़ा लिया गया है और प्लेटफार्म की ओर मुंह करने से स्टॉल में भीड़ लगने के कारण वहां से आवागमन करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वहीं हादसे की संभावना बनती है। इसको लेकर विशेष जांच कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार स्टेशन मैनेजर कॉमर्शियल की सांठगांठ के चलते इस तरह से स्टेशन में ठेकेदारों की मनमानी जारी है इस पर अधिकारी ने अशोक कुमार पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए हैं।

डिजिटल आर्थिक जनगणना के लिए शुरू हुई खास पहल, आपके लिए बड़े काम की है खबर

फूड प्लाजा केटरिंग का भी निरीक्षण
इस दौरान सीनियर डीसीएम मनोज गुप्ता ने पूरे रेलवे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने फूड प्लाजा में जाकर के खानपान की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था देखी। इसके अलावा प्लेटफॉर्मों की कैटरिंग का भी जायजा लिया। इसके अलावा रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।