3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से काउंसलिंग के बाद ऑन द स्पॉट मिलेगी हजारों बेरोजगारों को कुछ दिनों के लिए नौकरी, यह हो रही पहल

- जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक हाइ व हॉयर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। क्योंकि अब काउंसलिंग की प्रक्रिया और तरीके में विभाग द्वारा एकदम बदलाव कर दिया गया है। - इसके लिए विशेष टीमें बनीं हैं और ब्लॉक लेवल पर टीमें 29 से काउंसलिंग करेंगी और ऑन द स्पॉट अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। - शिक्षा विभाग की पहल से जुलाई में मिलने लगेगी बच्चों को शिक्षा- 29 जून से शुरू होगी अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग, पिछले साल सितंबर माह से शुरू हुई थी पढ़ाई- 162 स्कूलों में नहीं हैं एक भी शिक्षक, 2906 अतिथि शिक्षकों की होनी है भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 28 Jun 2019, 11:22 AM IST

teachers depute in college

mp government teachers jobs 2019

कटनी. शिक्षा के स्तर को सुधारने पर मंथन तो जरूर हो रहा है, नित नए प्रयोग भी हो रही हैं, लेकिन शिक्षकों की भर्ती के लिए अबतक सरकारों द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए। जाहिर सी बात है यदि स्कूल में शिक्षक ही नहीं होंगे तो फिर शिक्षा का स्तर कैसा होगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के हालात यह थे कि सितंबर माह में अतिथि शिक्षकों के भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो पाई थी। पांच माह बाद जब किसी स्कूल में शिक्षक पढ़ाने के लिए भर्ती होगा तो फिर कुछ माह में बच्चों की कैसी पढ़ाई होगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने इस बार नियमों बदलाव किया है। सबकुछ सही रहा तो जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक हाइ व हॉयर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। क्योंकि अब काउंसलिंग की प्रक्रिया और तरीके में विभाग द्वारा एकदम बदलाव कर दिया गया है। इसके लिए विशेष टीमें बनीं हैं और ब्लॉक लेवल पर टीमें 29 से काउंसलिंग करेंगी और ऑन द स्पॉट अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। काउंसलिंग में पहुंचने वाले अतिथि शिक्षक के अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, 2019-20 का स्कोर कार्ड, काउंसलिंग रिपोर्ट फॉर्म, काउंसलिंग एग्रीमेंट फॉर्म लाना अनिवार्य किया गया है।

मध्य प्रदेश के इस शहर में होगी नन्हें साइंटिस्टों की खोज, 'आठ अटल टिंकरिंग लैब' की मिली सौगात, यहां मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ

162 स्कूलों में नहीं हैं शिक्षक
जिले में शिक्षा विभाग की इससे बड़ी विडंबना नहीं हो सकती कि 162 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं। जिले में तीन प्राथमिक स्कूल 99 माध्यमिक स्कूल, 57 हाइस्कूल व 3 हॉयर सेकंडरी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस साल फिर अतिथि शिक्षकों के भरोसे बच्चों को शिक्षा दिलाई जाएगी। वर्ग एक में 636, वर्ग दो में 1910 व वर्ग तीन में 360 अतिथि शिक्षकों की भर्ती करेगी।

फिर शर्मसार हुई मानवता: घायल तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, चारपाई पर उठाकर आधा किलोमीटर चले परिजन

भेजे गए मैसेज
29 जून को वर्ग एक के लिए अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए सभी को मैसेजे आवेदन करने वालों को मैसेज भेजे जा चुके हैं। वहीं अतिथि शिक्षकों को आवेदन के लिए समय बाकी है। इसके लिए काउसंलिंग समिति का गठन किया जा चुका है। 5 सीनियर प्राचार्यों की टीम बनी हैं। ब्लॉक लेवल के सभी स्कूलों के प्राचार्य काउंसलिंग में मौजूद रहेंगे। सुबह 8 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। पहले हाइ व हॉयर सेकंडरी, फिर मिडिल व प्राथमिक के लिए काउंसलिंग होगी, इसके लिए अलग से डेट आएगी।

इनका कहना है
इस बार 29 जून से अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू हो रही है। वर्ग एक के लिए अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग पहले होगी। ब्लॉक लेवल की समिति गठित हो गई है। तत्काल काउंसलिंग कर एग्रीमेंट किया जाएगा। इस प्रक्रिया से अतिथि शिक्षक निर्धारित स्कूल में तत्काल से अध्ययन कराएंगे।
अभय जैन, प्रभारी रमसा।