scriptत्रेता युग की तरह आटे के बनाए दीपक, की रोशनी, राजस्थान महिला मंडल का आयोजन | Deepawali meeting of Rajasthan Mahila Mandal in katni | Patrika News
कटनी

त्रेता युग की तरह आटे के बनाए दीपक, की रोशनी, राजस्थान महिला मंडल का आयोजन

राजस्थान महिला मंडल का दीपावली मिलन समारोह मंगल भवन में मनाया गया। राजस्थान महिला मंडल की अध्यक्ष कांता भौमिया एवं सचिव सरिता सरावगी के तत्वावधान में किया गया। इसमें वैदेही ग्रुप एवं दीपावली मिलन की संयोजिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समां बांधा। एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी।

कटनीNov 08, 2019 / 11:58 am

balmeek pandey

Deepawali meeting of Rajasthan Mahila Mandal katni

Deepawali meeting of Rajasthan Mahila Mandal katni

कटनी. राजस्थान महिला मंडल का दीपावली मिलन समारोह मंगल भवन में मनाया गया। राजस्थान महिला मंडल की अध्यक्ष कांता भौमिया एवं सचिव सरिता सरावगी के तत्वावधान में किया गया। इसमें वैदेही ग्रुप एवं दीपावली मिलन की संयोजिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समां बांधा। एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी। भगवान राम के रूप में आशा सरावगी, लक्ष्मण के रूप में उमा पोद्दार, सीता के रूप में सरिता सरावगी ने रामलीला का मंचन किया। इस आयोजन से त्रेतायुग का चरित्र चित्रण किया गया। अमावस्या की अंधेरी रात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी के साथ चौदह वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या में वापस लौट कर आ रहे है… नाटक की प्रस्तुति दी। इसके साथ आटे के दीपक बनाकर उसको डेकोरेट करने की प्रतियोगिता की गई। सभी महिलाओं ने बहुत ही सुंदर-सुंदर दीपक के रूप में भगवान गणेश, शंकर, कमल का फूल आदि बनाकर डेकोरेट किए जो देखने में बहुत ही आकर्षक रहे। कार्यक्रम का संचालन कांता भौमिया ने किया।

 

प्रदर्शन के दौरान का आरोप: प्रेक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के नाम पर हो रही वसूली, सुविधाओं से भी महरूम विद्यार्थी

 

प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार
दीपक सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उषा बजाज, द्वितीय पुरस्कार, कांता बजाज, तृतीय पुरस्कार आरती तौलासरिया ने प्राप्त किया। इसी तरह मीरा बजाज, वर्षा कनोडिया, सुनीता बजाज, ललिता तौलासरिया, सुमन तौलासरिया, मंजू साजन बजाज, सुशीला शर्मा, मीनाक्षी कनोडिया, जयश्री मित्तल, ऋचा सेक्सरिया, पूनम बजाज, उषा बजाज, उर्मिला बजाज, पूजा बजाज आदि सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

 

हजारों यात्रियों की सूख गई जान जब इमरजेंसी ब्रेक से रुकी यह ट्रेन, देखें वीडियो

 

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मधु खंडेलवाल, सरिता सरावगी, अलका सरावगी, मंजू स्वामी, रेणु गट्टानी, रेखा अग्रवाल, माला सरावगी, सुनीता सरावगी, आशा सरावगी, पूजा सरावगी, रश्मि सरावगी, हेमा सरावगी, सुनीता सरावगी, हेमा सरावगी, कृषणा सरावगी, संगीता सरावगी, अनिता, सुनीता बजाज, उर्मिला शर्मा, हेमा बगडिय़ा, ममता तौलासरिया, नीलम सेक्सरिया, प्रभा चौधरी, सुनीता खंडेलवाल, कल्पना खंडेलवाल, मधु शर्मा, बबिता अग्रवाल, मीना खंडेलवाल, हंसा खंडेलवाल, शशि शर्मा आदि की भूमिका रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो