7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की शादी के पैसे इकट्ठे करने बैंक में चोरी करने घुसा पिता, चोरी तो हो न सकी अब हो रहा ये हाल

- बेटी की शादी के लिए बैंक में चोरी की कोशिश- पुलिस गिरफ्त में आए तीन आरोपी- पकड़े गए आरोपियों में से दो आदतन अपराधी- आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा

2 min read
Google source verification
News

बेटी की शादी के पैसे इकट्ठे करने बैंक में चोरी करने घुसा पिता, चोरी तो हो न सकी अब हो रहा ये हाल

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले रीठी थाना इलाके के हरदुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम देवगांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 8-9 फरवरी की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों ने बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने दमोह जिले से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किये गए 3 आरोपियों में से 2 आदतन अपराधी हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस केस को सुलझाने में सफलता मिली है।


जानकारी के अनुसार, रीठी पुलिस ने वारदात में लिप्त 42 वर्षीय देवेंद्र विश्वकर्मा ग्राम देवरी थाना मडियादो जिला दमोह, 20 वर्षीय भूपेंद्र काछी ग्राम भिलौनी, थाना मगरौन जिला दमोह और 22 वर्षीय हज्जू उर्फ बलराम काछी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना मगरौन जिला दमोह को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी का कहना है कि, तीनों आरोपियों को उनके घरों से दबोचा गया है। पकड़े गए बदमाश देवेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि, बच्ची की शादी करने के लिए रुपए जुटाने के लिए चोरी का प्रयास किया था, वो भी सफल नहीं हुआ और पकड़े भी गए। आरोपियों में देवेंद्र और भपूेद्र आदतन अपराधी हैं, जो पहले भी जिले के जबेरा में एक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में उठी पंडित प्रदीप मिश्रा और धीूरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मंत्री बनाने की मांग


पहले भी कर चुके हैं दुस्साहस

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 2014 में दमोह के एक बैंक में चोरी करने की कोशिश कर चुके हैं। आरोपी पहले इलाके में अच्छी तरह घूमकर रैकी किया करते थे। बाहरी बैंक को देखते हैं, फिर चोरी करते हैं। यही नहीं, इन्होंने कई घरों को भी निशाना बनाया है। पुलिस ने आरोपियों से अन्य चोरियों को लेकर भी पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि, गांव में शराब पीने के बाद आपस में चर्चा कर रहे थे कि, कटनी के एक बैंक को साफ करने गए थे। तभी किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी और बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 34 एमए 1432 समेत चोरी में इस्तेमाल किया सामान भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- गांधी जी को पिता तुल्य मानते थे नाथूराम गोडसे,जानिए किसने किया ये दावा, VIDEO


यह था मामला

जानकारी के अनुसार, 8 से 9 फरवरी की रात रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में तीन बदमाशों ने मिलकर सेंधमारी करते हुए चोरी करने का दुस्साहस किया था। चोरों ने बैंक के पीछे प्रसाधन के पास से दीवार खोदकर कपड़ा ओढ़कर घुसे थे। यहां उन्होंने सीसीटी कैमरों की लाइनें कांटने के बाद लॉकर के पास पहुंचे थे। लॉकर खोलने के लिए जैसे ही बदमाशों ने हाथ लगाया तो सायन बज गया और बदमाश वहां से भाग गए थे। अलार्म बजने से 12 लाख रुपए चोरी होने से बच गए थे। बैंक प्रबंधक रविंद्र कुमार की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी पूजा मिश्रा ने बताया कि, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।