31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flood in Katni: बाढ़ से बिगड़े हालात, कई गांव तबाह, छतों और पेड़ों का सहारा, VIDEO में देखें तबाही का मंजर

Flood in Katni: कटनी जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद ढीमरखेड़ा, उमरिया पान व स्लीमनाबाद के 25 से ज्यादा गांवों में बाढ़ के हालात, आधा दर्जन से ज्यादा गांव डूबे, जान बचाने छत और पेड़ोंं पर चढ़े लोग, रेस्क्यू जारी...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Oct 2024, 3:49 PM IST

katni flood

बाढ़ में डूब गए घर। जान बचाने छतों पर चढ़े लोग।

एमपी के कटनी जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद अभी भी ढीमरखेड़ा, उमरिया पान व स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के हालात हैं। आधा दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

कोई छत पर चढ़ा है, तो कोई पेड़ के सहारे अपनी जान बचा रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा कर उनके भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। लगातार लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। कई मवेशी बाढ़ में बह गए हैं।

एक युवक बहा


कटनी जिले के इन गांवों में बेहाल लोगों का कहना है कि यहां एक युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही कुछ पता चलता है

संबंधित खबरें:

Flood in Katni: आसमान से बरसी आफत, 18 गांव बने टापू, चार गांवों में बाढ़ के हालात, Watch Video

MP Flood: एमपी में 48 घंटे से भारी बारिश का कहर, सैकड़ों गांव बर्बाद, शहर डूबे, हजारों लोग बेघर

कटनी में लगातार बिगड़ रहे हालात, रेस्क्यू जारी


कटनी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां ढीमरखेड़ा तहसील के 25 से ज्यादा गांव टापू बन गए हैं। अचानक आए पानी से लोग घबराकर घरों से बाहर भागे। कोई छत पर चढ़ गया। तो किसी ने पेड़ का सहारा लिया। पीड़ितों ने बताया कि कैसे अचानक पानी आया और वे सामान भी समेट नहीं पाए।