बताया जा रहा है कि ग्राम चाका वार्ड नंबर 3 में रहने वाले 35 वर्षीय भोले पिता राजेंद्र प्रसाद परोहा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 13 फरवरी की शाम करीब 5 बजे घर पर महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और जेवर चमकाने की बात कही। युवकों की बातों में आकर पहले दो महिलाओं ने अपने जेवर साफ कराए। जब सब ठीक लगा तो भोले परोहा के परिवार की एक महिला ने भी अपने सोने और चांदी के जेवर उन्हें दे दिए। युवकों ने पहले चांदी के जेवर साफ कर वापस कर दिए, लेकिन जैसे ही महिला चांदी के गहने अंदर रखने गई, दोनों ठग सोने की झुमकी, मंगलसूत्र और मोती की माला (कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये) लेकर फरार हो गए।