Live

आज 15 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.comhttps://www.patrika.com/bhopal-news/ आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-02-15 10:37:26 am

MP News : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी शुक्रवार को भोपाल दौरे पर पहुंचे। उन्होंने विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात की। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आदि शामिल हैं। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...
MP News :2025-02-15 10:33:41 am

MP News : राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी टीटी नगर जैन मंदिर का नवनिर्माण हो चुका है। यहां मुनि प्रमाण सागर के सान्निध्य में महोत्सव की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इसके पहले मंदिर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। इस अवसर पर मंदिर को सफेद और गुलाबी रोशनी से सजाया गया है। इस महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ शनिवार को होगा। इस मौके पर आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
MP News :2025-02-15 10:31:39 am

E-Vehicle Subsidy : मध्य प्रदेश में ई-व्हीकल खरीदने पर अब आम लोगों को न तो सब्सिडी मिलेगी और न ही किसी तरह का इन्सेंटिव दिया जाएगा। वित्त विभाग की आपत्ति के बाद अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदी की पॉलिसी में बदलाव किया गया है। बता दें कि, इससे पहले नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग पॉलिसी का जो ड्रॉफ्ट तैयार किया था, उसमें टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर खरीदने पर 10 हजार से 10 लाख रुपए तक की छूट देने का प्रावधान किया था। इसपर वित्त विभाग को आपत्ति थी। पढ़ें पूरी खबर...
E-Vehicle Subsidy :2025-02-15 10:27:59 am

Patrika Group Chief Editor Gulab Kothari : हमारे यहां अर्धनारीश्वर का सिद्धांत है। शास्त्र कहता है कि, मैं अगर पुरुष हूं तो भीतर नारी भी हूं। मैं अगर नारी हूं तो भीतर पुरुष भी हूं। ये बातें पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित दिशा बोध कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि समाज का निर्माण नारियों के हाथ में है। पुरुषों के हाथ में ये है कि हम उद्योग, रोजगार दे सकते हैं, विकास के रास्ते खोज सकते हैं, लेकिन अच्छे संस्कार देना तो सिर्फ नारियों के हाथ में हैं, इसलिए संकल्प लें कि मेरे घर से एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं निकलेगा जो समाज में किसी दूसरे व्यक्ति को कष्ट देना चाहेगा। तभी हम एक नया समाज तैयार कर पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Patrika Group Chief Editor Gulab Kothari :2025-02-15 10:21:10 am

Kuno National Park : प्रोजेक्ट चीता के तहत आगामी महीनों में दक्षिण अफ्रीका से नई खेप लाई जाएगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि इस खेप में कितने चीते लाए जाएंगे, लेकिन बताया रहा है कि गांधीसागर के साथ ही इन चीतों में कुछ चीते श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में भी लाए जाएंगे। यह 8-10 हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि नई खेप लाने के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीकी सरकारों के बीच सकारात्मक चर्चा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Kuno National Park :2025-02-15 10:07:30 am

GIS 2025 : भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहली बार अलग से प्रवासी मध्य प्रदेश समिट होगी। इसमें 30 देशों से 550 से अधिक राज्य के प्रवासी शामिल होंगे। ब्रिटेन की गेरार्ड क्रॉस टाउन काउंसिल की पहली महिला मेयर प्रेरणा भारद्वाज और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रेमी रेंजर संबोधित करेंगे। दोनों ने सहमति दे दी गई है। समिट में सीएम डॉ. मोहन यादव प्रवासियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बताएंगे। इस दौरान निवेश और तकनीकी सहयोग संबंधी एमओयू भी हो सकते हैं। प्रवासी मध्य प्रदेश समिट 25 फरवरी सुबह 10 से 11.30 बजे के बीच होगी। पढ़ें पूरी खबर...
GIS 2025 :