23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिहर तीर्थ धाम पहुंचे शंकराचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य सरस्वती सहित कई संत

12 जून को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है हरिहर तीर्थ धाम का भूमिपूजन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Jun 2023, 10:34 PM IST

katni.jpg

कटनी. कटनी के विजयराघवगढ़ के बंजारी गांव में महानदी और कटनी के संगम पर राम राजा पहाड़ पर आकार ले रहे श्री हरिहर तीर्थ धाम पर संतों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्राचार्य सरस्वती, श्री श्री रविशंकर, श्री महंत राजेंद्रदास सहित महान संतों का आगमन यहां हुआ। मैहर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद भी हरिहर तीर्थ पहुंचे। बता दें कि हरिहर तीर्थ धाम पर आने का निर्माण विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के प्रयासों से हो रहा है और उन्हीं के निमंत्रण पर महान संतों और पीठों के पीठाधीश्वरों का आगमन हो रहा है।

स्वामी रामभद्राचार्य करेंगे राम कथा
हरिहर तीर्थ धाम में स्वामी राम भद्राचार्य का आगमन पहले ही हो चुका है जो राम कथा करगेंगे। वहीं श्री श्री रविशंकर, महंत राजेंद्रदास, शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती सहित अन्य संत क्षेत्र की जनता को अपने आशीर्वचन देंगे। हरिहर तीर्थ धाम निर्माण को लेकर स्थानीय लोग काफी खुश हैं और उनका कहना है कि उन्होंने सपने में भी ये नहीं सोचा था कि झाड़ झांखाड़ से भरे पड़े निर्जन पहाड़ में इस तरह का अतुलनीय धार्मिक आयोजन होगा और कभी यहां देश के बड़े बड़े मठाधीशों, शंकराचार्यों, महान संतों के दर्शन होंगे।

यह भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दबाए स्वामी रामभद्राचार्य के पैर, फिर मिला गुरु का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन
बता दें हरिहर तीर्थ धाम का निर्माण भाजपा विधायक संजय पाठक के अथक प्रयासों के बाद संभव हो पाया है और सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद हरिहर तीर्थ धाम का भूमिपूजन किया था। हरिहर तीर्थ धाम में चारों धाम, भगवान परशुराम की गगनचुंची प्रतिमा की स्थापना, भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप, द्वादश ज्योतिर्लिंग, नौ देवियों की स्थापना, अयोध्या की तर्ज पर भव्य राम मंदिर का निर्माण, माता शबरी, निषादराज की प्रतिमा की स्थापना कराने का अद्भुत संकल्प भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने लिया है। जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

देखें वीडियो- भगवान भोलेनाथ का चमत्कार ! शिवलिंग के पास फन फैलाकर बैठा नाग