23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दबाए स्वामी रामभद्राचार्य के पैर, फिर मिला गुरु का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

बागेश्वरधाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनके गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के कक्ष में पहुंच गए। यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने गुरु के पैर दबाते और सेवा करते नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jun 2023, 9:44 PM IST

News

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दबाए स्वामी रामभद्राचार्य के पैर, फिर मिला गुरु का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में आज गुरु के लिए शिष्य द्वारा सेवा भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मौका था सूबे के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले विजयरावगढ़ के बंजारी में बन रहे श्री हरिहर तीर्थ स्थान के भूमिपूजन कार्यक्रम का। आयोजन में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य भी पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम के बाद बागेश्वरधाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनके गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के कक्ष में पहुंच गए। यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने गुरु के पैर दबाते और सेवा करते नजर आए। इस अद्भुत नजारे को जिस किसी ने भी देखा वो बस यही कहता नजर आया कि, गुरु का आदर करना कोई पंडित शास्त्री से सीखे।

आपको बता दें कि, अपने गुरु के कक्ष में पहुंचते ही सबसे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी रामभद्राचार्य को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने धार्मिक चर्चा करते हुए गुरु के पैर दबाना शुरु कर दिए। इस दौरान गुरु ने भी अपने चेले को गले लगाकर भर-भरकर आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें- साइकिल पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा


पर्चा लिखकर करते हैं भक्तों की समस्या का निदान

बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री अपने हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान के बाद से ही काफी सुर्ख़ियों में है। उनका जहां कहीं भी कथा और दिव्य दरबार आयोजित होता है, वहां श्रदालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। यही नहीं, उनका दिव्य दरबार भी हमेशा चर्चा में बना रहता है। दरबार में वो पर्चा लिखकर आने वाले भक्तों की समस्या की जानकारी देते हुए उसका निदान बताते हैं।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज ने किया 'श्री हरिहर तीर्थ धाम' का भूमिपूजन, भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी


सीएम ने दिलाया संकल्प

वहीं इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा कि, हरिहर तीर्थ में संत वाणी से नई दिशा मिलेगी। संतों का मार्गदर्शन मिलेगा। श्रीहरिहर में सभी तीर्थ के दर्शन होंगे। मेरा बस यही निवेदन है कि, जनता की स्थिति सुधारने में सरकार लगी है। हम संकल्प लें कि, इस तीर्थ में अपना भी सहयोग देंगे। दोनों हाथ उठाकर सहयोग का संकल्प लें।