25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीठी रोड पर भीषण सड़क हादसा, मार्शल-पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत, कई घायल

Horrific Accident : दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादासे के बाद कटनी-रीठी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस द्वारा सुचारू किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Horrific Accident

रीठी रोड पर भीषण सड़क हादसा (Photo Source- Patrika Input)

Horrific Accident :मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले कटनी-रीठी सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रीठी से कटनी की ओर आ रही एक मार्शल गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मार्शल वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्शल गाड़ी क्रमांक एमपी 21 जेडएच 3719 में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में दोनों ही वाहनों के चालकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

108 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कटनी के लिए रवाना किया गया।

लगा लंबा जाम

हादसे के कारण कटनी-रीठी मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।